sundarkand

भारत लाए गए इराक में मारे गए 38 लोगों के अवशेष

Updated: सोमवार, 2 अप्रैल 2018 (16:35 IST)
अमृतसर। इराक में वर्ष 2014 में मारे गए 38 भारतीयों के शव (अवशेष) सोमवार को विदेश राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह लेकर आए। यहां हवाई अड्‍डे पर ही परिजनों को अवशेष सौंप दिए गए।  उल्लेखनीय है कि 2014 में कुख्यात आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने 39 भारतीयों को अगवा कर उनकी हत्या कर दी थी और शवों को बदूश की पहाड़ी पर दफना दिया गया है। वीके सिंह ने कहा कि बहुत मुश्किल से मृतकों का डीएनए सैंपल मैच हुआ है। एक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाने की वजह से 38 भारतीयों के शव वापस लाए गए हैं।
 
केन्द्रीय मंत्री सिंह अवशेष को लेकर पहले पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे। यहां हवाई अड्‍डे पर ही परिजनों को मृत भारतीयों के अवशेष सौंपे गए। सिंह इसके बाद पटना जाएंगे, जहां वह बिहार के मृतकों के अवशेष परिजनों को सौपेंगे। मारे गए 39 लोगों में 27 पंजाब के रहने वाले थे और 4 बिहार के थे।
 
सिंह ने कहा कि डीएनए सैंपल मैच करवाना काफी मुश्किल काम था। मगर भारत सरकार की तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ी गई थी। मैं चार बार इराक गया था। इसके बाद भारतीयों के अवशेष लाए जा सके हैं।
 
पंजाब सरकार देगी मदद : पंजाब सरकार ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपए मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। हालांकि योग्यता के आधार पर मृतकों के परिजनों को नौकरी देने का फैसला लेगी सरकार। 

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, SIT जांच रिपोर्ट में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

भाजपा का बड़ा फैसला: तरुण चुघ बने गुजरात भाजपा के नए प्रभारी

दक्षेश्वर महादेव मंदिर: सावन में क्यों खास है कनखल का यह शिव धाम?

LIVE: स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का दावा

UP Divyang Employment : योगी सरकार की बड़ी पहल, 11 दिन में 75 जिलों के 1,559 दिव्यांगजनों को मिला रोजगार

अगला लेख