गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. गंभीर के दखल के बाद महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ के आरोपी कोच के खिलाफ मामला दर्ज
Written By
Last Updated : बुधवार, 15 जनवरी 2020 (22:31 IST)

महिला क्रिकेटर को गौतम गंभीर ने दिलाया इंसाफ, कोच करता था यौन उत्पीड़न

Gautam Gambhir | गंभीर के दखल के बाद महिला क्रिकेटर से छेड़छाड़ के आरोपी कोच के खिलाफ मामला दर्ज
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने महिला क्रिकेटर के साथ कथित रूप से छेड़छाड़ करने वाले कोच के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर दिया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह मामला दक्षिण-पूर्व दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके का है। पूर्वी दिल्ली के सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि इस मामले में एक लड़की ने उनसे मुलाकात कर मदद मांगी थी।
गंभीर ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और दिल्ली पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया कि 'कुछ दिनों पहले एक लड़की मेरे पास शिकायत लेकर आई कि क्रिकेट कोच उसका यौन उत्पीड़न कर रहा था। वह (आरोपी) अब सलाखों के पीछे है और उस लड़की की काउंसलिंग की जा रही है ताकि वह इस कटु अनुभव से बाहर आ सके। त्वरित प्रतिक्रिया के लिए माननीय अमित शाहजी और दिल्ली पुलिस को धन्यवाद। हमें दानव प्रवृत्ति के ऐसे लोगों के लिए कोई सहिष्णुता नहीं रखनी चाहिए।'