Hanuman Chalisa
✕

नैतिक हार बर्दाश्त नहीं कर पा रही BJP इसलिए सांप्रदायिक राजनीति का सहारा ले रही : गौरव गोगोई

Updated: शनिवार, 20 जुलाई 2024 (14:40 IST)
Gaurav Gogoi's statement about BJP : लोकसभा में कांग्रेस के उपनेता गौरव गोगोई ने शनिवार को कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी संसदीय चुनावों में मिली नैतिक हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है, इसलिए वह सांप्रदायिक राजनीति के अपने पुराने रुख का सहारा ले रही है।
ALSO READ: गौरव गोगोई का सवाल, तो क्या अब 230 से अधिक सांसदों को निलंबित करेंगे?
कांग्रेस नेता ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा के दौरान भोजनालयों के मालिकों को अपना नाम प्रदर्शित करने का आदेश और असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा की ओर से जनसंख्या के आंकड़ों को लेकर एक विशिष्ट समुदाय को निशाना बनाए जाने जैसी बातों से यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
 
गोगोई ने यहां कहा, भाजपा 2024 के लोकसभा चुनाव में मिली नैतिक हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है, इसलिए वह हर राज्य में सांप्रदायिक राजनीति के अपने पुराने रुख पर लौट रही है। उन्होंने अपनी बात के पक्ष में उत्तर प्रदेश में कावड़ यात्रा के मार्ग पर स्थित भोजनालयों के मालिकों से उनके नाम प्रदर्शित करने के लिए कहने संबंधी आदेश और असम में ‘एक विशेष समुदाय की आबादी को लेकर राजनीति करने’ जैसे उदाहरणों का हवाला दिया।
ALSO READ: कांग्रेस ने गौरव गोगोई को दी लोकसभा में ये बड़ी जिम्मेदारी, के. सुरेश होंगे मुख्य सचेतक
गोगोई ने उत्तर प्रदेश सरकार के आदेश पर निशाना साधते हुए कहा, वे (भाजपा) किस तरह का समाज बनाने की कोशिश कर रहे हैं? क्या हम मालिक के नाम के आधार पर तय करेंगे कि हमें किस दुकान में जाना है? कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत में किसी व्यक्ति की जाति, धर्म और नस्ल का पता उसके नाम से लगाया जा सकता है।
 
उन्होंने कहा, भाजपा एक ऐसा समाज बनाना चाहती है, जहां मालिक की जाति, धर्म, नस्ल यह तय करेगा कि कौन वहां जाएगा और कौन नहीं। क्या ऐसे समाज में शांति और सद्भाव होगा? (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख