kundali milan
✕

गृह मंत्रालय का बड़ा कदम, गैंगस्टर हरविंदर रिंदा आतंकी घोषित, KTF पर भी बड़ा एक्शन

Updated: शनिवार, 18 फ़रवरी 2023 (02:12 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कुख्यात अपराधी हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा को आतंकवादी घोषित किया है।वहीं दूसरी तरफ खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) और जम्मू और कश्मीर गजनवी फोर्स (JKGF) को आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित किया है। पाकिस्तान स्थित आतंकवादी समूहों से रिंदा का सीधा संबंध है। वह बड़ी मात्रा में सीमा पार से हथियार, गोला बारूद के अतिरिक्त नशीले पदार्थों की तस्करी में भी शामिल है।

खबरों के अनुसार, केंद्रीय गृह मंत्रालय के मुताबिक, आज भारत में खालिस्तान टाइगर फोर्स के सदस्य विदेशों से भी हथियारों समेत वित्तीय सहायता प्राप्त कर रहे हैं। हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ है और वर्तमान में पाकिस्तान के लाहौर में है और उसे विशेष रूप से पंजाब में विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है।

हरविंदर सिंह संधू कई आतंकवादी गतिविधियों में सम्मिलित होने के साथ गंभीर अपराधों जैसे हत्या, हत्या का प्रयास, ठेके पर हत्या, डकैती, जबरन वसूली जैसी वारदातों में सम्मिलित रहा है।गृह मंत्रालय की अधिसूचना के मुताबिक रिंदा के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया है।

इस घोषणा के साथ, अब यूएपीए की चौथी अनुसूची में 54 घोषित आतंकवादी हैं। खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) और जम्मू और कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ) को आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित करने के साथ अब अधिनियम की पहली अनुसूची के तहत कुल 44 घोषित आतंकवादी संगठन हैं।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख