ganesh chaturthi

'आप' सरकार की मुफ्त वाई-फाई परियोजना अब भी अधर में

Updated: सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (11:22 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के बाशिंदों को मुफ्त वाई-फाई देने की आप सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अब भी अधर में लटकी हुई है, क्योंकि उसके लोक निर्माण विभाग (पीडब्लयूडी) ने विशेषज्ञता की कमी का हवाला देकर इसे लागू करने में असमर्थता व्यक्त की है।
 
 
इसी महीने के प्रारंभ में परियोजना प्रभारी ने इस संबंध में लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता को पत्र लिखा था। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि दिल्ली के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग को इस परियोजना को लागू करना चाहिए, क्योंकि उसके पास इसे क्रियान्वित करने में महारत है।
 
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने 2018-19 के बजट में मुफ्त वाई-फाई देने के लिए 100 करोड़ रुपए आवंटित किए थे और यह परियोजना आईटी विभाग से लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग को सौंपी थी।
 
एक पीडब्ल्यूडी अधिकारी ने कहा कि हमने लोक निर्माण विभाग में शीर्ष अधिकारियों को बता दिया है कि आईटी विभाग को यह परियोजना लागू करना चाहिए, क्योंकि हमें इस क्षेत्र में विशेषज्ञता नहीं है। दिल्ली में मुफ्त वाई-फाई प्रदान करना आप के अहम चुनावी वादों में एक है। (भाषा)

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

Indore में राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' पर सियासी घमासान, आयोजन स्थल के लिए कांग्रेस ने चुकाए 10 लाख रुपए

ट्रम्प को भारत का कड़ा संदेश : पुतिन, शी जिनपिंग और पेजेशकियन संग मोदी ने बनाया नया ग्लोबल समीकरण

Nagpur में SBI बैंक से 4 लाख रुपये की लूट, कर्मचारियों की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

BRICS Summit 2026 : कल दिल्ली में क्या-क्या रहेगा बंद और चीनी राष्ट्रपति के दौरे का भारत पर असर

यूपी में 1600 करोड़ से अधिक की 65 परियोजनाओं से बदलेगी स्वास्थ्य सेवाओं की तस्वीर

अगला लेख