Hanuman Chalisa

दिल्ली व ओडिशा में नाबालिगों का यौन शोषण, 4 आरोपी गिरफ्तार

सोमवार, 30 अप्रैल 2018 (11:00 IST)
नई दिल्ली। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में 30 वर्षीय एक व्यक्ति को 9 वर्षीय बच्ची के यौन शोषण के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किया गया। दूसरी ओर ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 14 साल की एक दलित लड़की के बलात्कारी 3 व्यक्तियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
 
 
पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार की है और पुलिस में रविवार को शिकायत की गई। उन्होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
 
उधर दूसरी ओर ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में 14 साल की एक दलित लड़की से एक नाबालिग समेत 3 व्यक्तियों ने कथित रूप से बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को बताया कि शुक्रवार को तिरतोल थानाक्षेत्र में यह वारदात हुई। 2 आरोपी गिरफ्तार किए गए और तीसरा नाबालिग आरोपी रविवार को पकड़ा गया।
 
तिरतोल के उपसंभागीय पुलिस अधिकारी शिवा प्रसाद मलिक ने बताया कि शुक्रवार की शाम लड़की साइकल से कोचिंग सेंटर जा रही थी। उसी दौरान तीनों आरोपियों ने उसे बांस के जंगल में खींच लिया और बलात्कार किया। उन्होंने उसे इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मार देने की धमकी दी।
 
घर पहुंचकर लड़की ने अपनी मां को आपबीती बताई जिसने शनिवार को पुलिस में शिकायत की। पुलिस अधिकारी के अनुसार तीनों आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। लड़की को मेडिकल परीक्षण के लिए ले जाया गया है। (भाषा)

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

उद्धव ठाकरे को लगा तगड़ा झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए 6 बागी सांसद, स्पीकर बिरला ने दी विलय को मंजूरी

सोनम वांगचुक सफदरगंज अस्पताल में भर्ती, क्या कहती है उनकी मेडिकल रिपोर्ट?

इतिहास रचने को तैयार Vikram-1: PM मोदी का हाथ से लिखा 'वंदे मातरम' पोस्टकार्ड भी जाएगा अंतरिक्ष

बार-बार KYC कराने से मिलेगा छुटकारा, ऐसे जानें अपनी 14 अंकों की CKYC संख्या, बैंक का काम होगा आसान

बाबा अमरनाथ और वैष्णोदेवी यात्रा पर लगा ब्रेक, अगले आदेश तक रहेगी रोक, जानिए क्‍यों लिया यह फैसला?

UP के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के पीजी डिप्लोमा की मान्यता उच्च स्तर की

CBSE 10वीं सेकंड बोर्ड के नतीजे घोषित, कुल 96.78 फीसदी छात्र हुए उत्‍तीर्ण, यहां चेक करें अपनी मार्कशीट

दतिया उपचुनाव : भारत सिंह कुशवाह बोले- विकास के दम पर जीतेंगे, भाजपा को मिल रहा बड़ा समर्थन

समाधान दिवस में फरियाद लेकर पहुंचा 13 साल का अमिताभ, बोला- ताऊ ने मकान पर लगाया ताला, जांच में सामने आई हकीकत

अगला लेख