रविवार, 8 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Former Haryana minister Bachan Singh Arya resigns from BJP
Last Updated :जींद , शनिवार, 7 सितम्बर 2024 (22:09 IST)

Haryana : पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने भाजपा से दिया इस्तीफा, टिकट न मिलने पर जताई निराशा

Haryana : पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने भाजपा से दिया इस्तीफा, टिकट न मिलने पर जताई निराशा - Former Haryana minister Bachan Singh Arya resigns from BJP
Former Haryana minister Bachan Singh Arya resigns from BJP : हरियाणा के पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के बाद शनिवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
जींद जिले के सफीदों निवासी आर्य ने भाजपा द्वारा टिकट नहीं दिए जाने पर निराशा जताई। उन्होंने शनिवार को ही सफीदो सीट से बतौर निर्दलीय उम्मीदवार अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
भाजपा ने इस बार जननायक जनता पार्टी (जजपा) के पूर्व विधायक रामकुमार गौतम को सफीदो से अपना उम्मीदवार बनाया है। पूर्व मंत्री बचन सिंह आर्य साल 2019 के विधानसभा चुनाव में करीब 3 हजार मत से हार गए थे। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
अंबानी परिवार में विराजे गणपति, धूमधाम से हुआ स्वागत