Hanuman Chalisa
✕

4 देशों में बाढ़ से 600 लोगों की मौत, 5 लाख से ज्यादा को छोड़ना पड़ा घर

Updated: शनिवार, 27 जुलाई 2019 (17:38 IST)
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि भारत, बांग्लादेश, नेपाल और म्यामार में मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ से तकरीबन 600  लोगों की मौत हो गई और 2.5 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के उप प्रवक्ता फरहान हक ने बताया कि 5 लाख से अधिक लोग विस्थापित भी हुए हैं। उन्होंने बताया कि कम से कम 600 लोग मानसून संबंधी घटनाओं में मारे गए हैं।
 
हक ने कहा कि मानवीय मदद मुहैया कराने वाले संयुक्तराष्ट्र के कर्मियों के अनुसार ‘भारत, बांग्लादेश, नेपाल और म्यामार में मूसलाधार बारिश के चलते आई  बाढ़ से 2.5 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हुए, जिनमें से 5 लाख से अधिक लोग विस्थापित हुए। 
 
भारत में तीन सबसे प्रभावित राज्यों असम, बिहार और उत्तरप्रदेश में यूनिसेफ राज्य सरकारों के साथ मिलकर योजना और समन्वय समर्थन प्रदान करने के लिए काम कर रहा है।
 
संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों, पुलों और रेलवे के कारण कई इलाकों में पहुंच अब भी संभव नहीं है। बच्चों के लिए सबसे बड़ी जरूरत  साफ पानी, बीमारियां फैलने से रोकने के लिए स्वच्छता संबंधी चीजों की आपूर्ति, खाद्य पदार्थों की आपूर्ति और विस्थापन केन्द्रों में बच्चों के खेलने के लिए  साफ स्थान है।
 
भारत में असम, बिहार, उत्तरप्रदेश के कुछ हिस्सों और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में 1 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हैं, जिनमें 43 लाख बच्चे हैं। स्थिति के बिगड़ने से इन आंकड़ों के बढ़ने की आशंका है। अकेले असम में बाढ़ से करीब 2000 स्कूल क्षतिग्रस्त हुए हैं। (भाषा)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख