Daily Horoscope
✕

PUBG का Mobile Lite वर्जन इन स्मार्ट फोन्स को भी करेगा सपोर्ट, मुफ्त में होगा डाउनलोड

Updated: शनिवार, 27 जुलाई 2019 (17:14 IST)
PUBG Mobile Lite को भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। करीब महीने भर पहले ही PUBG लाइट का पीसी बीटा वर्ज़न भारतीय यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया था। अब टेनसेंट गेम्स ने भारत में पबजी मोबाइल का लाइट वर्ज़न उपलब्ध करा दिया है। PUBG Mobile Lite को कमज़ोर स्पेसिफिकेशन वाले स्मार्टफोन को देखते हुए लांच किया गया है।
 
भारत के यूज़र अब गूगल प्ले स्टोर से PUBG Mobile Lite को डाउनलोड कर सकते हैं। गेम मुफ्त है। टेनसेंट गेम्स के अनुसार गेम को अनरियल इंजन 4 के साथ बनाया गया है।

इसी तकनीक का इस्तेमाल पबजी मोबाइल के लिए होता है। लेकिन लाइट गेम को 2 जीबी से कम रैम वाले हैंडसेट के लिए ऑप्टिमाइज़ किया गया है। इसके अलावा गेम में छोटा मैप है जो 60 खिलाड़ियों के लिए है, जबकि पबजी मोबाइल 100 खिलाड़ियों के लिए मैप के साथ आता है।
PUBG Mobile Lite लाइट को लॉन्च करने के साथ गेम को अपडेट भी किया गया है। लेटेस्ट अपडेट “RPG-7” नाम का नया हथियार, “Buggy” नाम की नई गाड़ी और तीन नए लोकेशन के साथ आता है। लेटेस्ट अपडेट के बाद क्लासिक मोड में खिलाड़ियों की संख्या 60 हो गई है।
 
पहले इसकी सीमा 40 थी। टेनसेंट गेम्स के मुताबिक इंस्टॉलेशन पैक 400 एमबी का है, लेकिन डाउनलोड करने पर गेम साइज़ 491 एमबी का है। PUBG मोबाइल लाइट में मोबाइल गेमर्स का इनहांस्ड एम असिस्ट, नया विनर पास, बुलेट ट्रेल एडजस्टमेंट और एक्सटेंडेड टाइम टू किल जैसे फीचर मिलेंगे।

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

UP Election 2027 : गृह मंत्री शाह और नितिन नवीन से मिले CM योगी, चुनावी रणनीति पर मंथन

Udhna Railway Model : अब स्टेशन पर नहीं होगी यात्रियों की भीड़भाड़? 15000 लोगों के ठहरने की क्षमता वाला बना आधुनिक यात्री सुविधा केंद्र

Jensen Huang के Nvidia में वापसी के संकेत, बोले- बोर्ड ने कहा तो फिर संभालूंगा जिम्मेदारी

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

अगला लेख