ramcharitmanas
✕

शोपियां में गोलीबारी की घटना में एक आतंकवादी, तीन अन्य की मौत

Updated: रविवार, 4 मार्च 2018 (23:43 IST)
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार रात सेना की एक सचल वाहन जांच चौकी पर आतंकवादियों ने गोलियां चलायी। इस घटना में एक आतंकवादी सहित चार व्यक्ति मारे गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शोपियां के पोहन के पास एक सचल जांच चौकी ने एक कार को रुकने का इशारा किया लेकिन कार नहीं रुकी। अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों पर गोली चलाई गई और उन्होंने जवाबी कार्रवाई की जिसमें एक आतंकवादी मारा गया।

उन्होंने बताया कि आतंकवादी के पास से एक हथियार और एक थैली मिली। अधिकारी ने बताया कि जब पुलिस को बुलाया गया तो उन्हें कुछ दूरी पर एक कार मिली जिसमें तीन युवक मृत मिले। अधिकारी ने बताया कि यह पता लगाया जा रहा है कि क्या ये तीनों युवक आतंकवादी के सहयोगी थे?

यद्यपि श्रीनगर स्थित रक्षा प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि मारे गए तीनों युवक आतंकवादी के सहयोगी थे। तीनों स्थानीय थे और शोपियां के त्रेंज, पिंजूरा और इमामसाहिब क्षेत्रों के निवासी थे। कालिया ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में मारे गए आतंकवादी की पहचान शाहिद अहमद डार के तौर पर हुई है जो कि शोपियां के जामनगरी का निवासी था। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और विधिक औपचारिकताएं पूरी कर रही है। (भाषा)

Show comments

Meerut Blue Drum Case : मेरठ ब्लू ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को होगा सजा का ऐलान

Renault Triber Turbo : सबसे सस्ती 7-सीटर MPV लॉन्च, फीचर्स देख उड़ जाएंगे होश

Dubai-Tel Aviv Flight News : दुबई की फ्लाइट में आखिर क्या हुआ, लड़ाकू विमान भेजे गए, सऊदी अरब में इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों ने सुनाई खौफभरी कहानी

Yamaha YE-01 Electric : रेसिंग ट्रैक पर उतरेगी यामाहा की इलेक्ट्रिक बाइक, जानिए क्या है खास

कौन हैं धनराज नथवानी, जिन्हें अखिलेश ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार? अंबानी से करीबी संबंध, पिता NDA से सांसद

सभी देखें

इस्तीफा नहीं तो आंदोलन, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 2 अक्टूबर से CJP का देशव्यापी प्रदर्शन

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश होगी खत्म? 130 KM रेंज के साथ मिलेगा फैमिली कम्फर्ट

फ्लाईदुबई मामले में इजराइली राजदूत का बड़ा खुलासा! हरकत में आ गई थी वायुसेना, लेकिन...

Gemini 4 Argon लॉन्च, AI की दुनिया में बड़ा कदम, आम यूजर्स के लिए क्या बदलेगा

Monsoon Update: क्या आपके राज्य से लौटने लगा है मानसून? जानिए अगले 48 घंटों के मौसम का पूरा हाल

अगला लेख