dharma sangrah

बड़ी खबर, LOC पर गरजे तोपखाने, दर्जनभर पाक सैनिक ढेर

Updated: शुक्रवार, 1 मई 2020 (15:44 IST)
जम्मू। पाकिस्तान से सटी 814 किमी लंबी एलओसी पर रहने वाले लोगों के लिए यह दोहरी मुसीबत कही जा सकती है कि एक तो कोरोना की दहशत में वे मुसीबतों से घिरे हैं और दूसरी ओर पाक सेना गोलों की बरसात किए जा रही है।

इतना जरूर था कि राजौरी, पुंछ तथा बारामुल्ला के उड़ी के कई सेक्टरों में भारतीय सेना ने जवाबी कार्रवाई कर पाक सेना को जो क्षति पहुंचाई है उसमें उसके दर्जन भर पाक जवानों के मारे जाने की खबर है। कई आतंकी पैडों व सीमा चौकिओं को भी नेस्तनाबूद करने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, पाक सेना तोपखानों का इस्तेमाल कर रही है और उसे बराबर के हथियार से जवाब दिया गया है।

राजौरी, पुंछ तथा बारामुल्ला के उड़ी के कई सेक्टरों में एलओसी से सटे कई गांवों में पाकिस्तान द्वारा दागे गए गोलों के गिरने के बाद दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। कल एक 12वीं कक्षा के छात्र की मौत भी हो गई थी।

हालांकि भारतीय सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों ने पाकिस्तान की इस गुस्ताखी का मुंहतोड़ जवाब दिया, नतीजतन पाकिस्तान ने कुछ घंटों बाद गोलाबारी बंद कर दी। फिलहाल सीमा पर रूक-रूक गोलाबारी हो रही है परंतु अभी तक हुई गोलाबारी में नुकसान की जानकारी नहीं है।

सूत्रों का कहना है कि भारतीय जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी चौकियों व बंकरों को काफी नुकसान पहुंचा है। शायद यही वजह रही कि करीब एक घंटे बाद गोलाबारी में कमी आई। पाकिस्तान की ओर से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाना बंद कर दिया। इस गोलाबारी में क्या नुकसान हुआ है, अभी तक इस बारे में दोनों और से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने पहले कल रात पुंछ तथा राजौरी के सेक्टरों में और आज उड़ी के हाजीपीर सेक्टर में सीधा रिहायशी इलाकों को निशाना बनाते एकाएक गोलाबारी शुरू कर दी। गांव में गोले गिरने के बाद लोगों में अफरा-तफरी फैल गई। डर के मारे लोग अपने घरों में ही दुबके रहे और बाहर नहीं निकले।

वहीं एलओसी पर तैनात जवानों ने भी इस गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान सीमा से जिस ओर से गोलाबारी की जा रही थी, भारतीय जवानों ने उनकी चौकियों को निशाना बनाते हुए गोले दागे।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

जैन श्रद्धालुओं के लिए राहत की खबर: पर्यूषण पर्व पर भावनगर-बांद्रा स्पेशल ट्रेन का ऐलान; 11 सितंबर से बुकिंग शुरू

BRICS Summit से पहले चिदंबरम का बड़ा सवाल- पिछले 2-3 सम्मेलनों से भारत को क्या मिला? थरूर ने दिया जवाब

सागर जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी रवि लखेरा का शॉर्ट एनकाउंटर, बोले सीएम डॉ. मोहन, किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी से पुतिन की मुलाकात, जानें कड़े वैश्विक दबाव के बीच कितनी मजबूत है भारत-रूस की दोस्ती

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में स्थित है मां चंडिका धुरा मंदिर, कहा जाता है न्याय की देवी

अगला लेख