dharma sangrah
✕

मणिपुर के मोरेह में फिर गोलीबारी

Updated: मंगलवार, 2 जनवरी 2024 (15:02 IST)
Manipur violence news in hindi : मणिपुर के तेंगनोउपल जिले में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और संदिग्ध उग्रवादियों के बीच फिर से गोलीबारी शुरू हो गई।
 
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राज्य की राजधानी इंफाल से करीब 107 किलोमीटर की दूरी पर स्थित चवांगफाई क्षेत्र में आज सुबह गोलीबारी शुरू हुई। एक दिन पहले पुलिसकर्मियों पर हमले में शामिल होने के आरोप में एक तलाश अभियान के दौरान 2 लोगों को पकड़ा गया था।
 
अधिकारी ने बताया कि स्थानीय महिलाएं दोनों व्यक्तियों की रिहाई की कोशिश कर रही थीं। उन्होंने कहा कि संदिग्ध उग्रवादियों के सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाकर गोलीबारी शुरू करने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की।
 
अन्य अधिकारी ने बताया कि सोमवार को उग्रवादियों एवं सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई गोलीबारी के दौरान घायल हुए 4 पुलिसकर्मी और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक कांस्टेबल को बेहतर उपचार के लिए विमान से मोरेह शहर से राज्य की राजधानी लाया गया है।
 
अस्पताल के एक अधिकारी ने कहा कि घायल कर्मियों का वर्तमान में इंफाल में क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान संस्थान (रिजनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस) में उपचार हो रहा है।
 
मोरेह शहर भारत-म्यांमा सीमा के निकट स्थित है और यहां पिछले साल 30 दिसंबर से सुरक्षा बलों एवं उग्रवादियों के बीच गोलीबारी की घटनाएं हो चुकी हैं।
 
मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने राज्य के सुरक्षा बलों पर हमले को लेकर हाल में चिंता जाहिर की और इन इस तरह की घटनाओं को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा और मणिपुर को अस्थिर करने का एक प्रयास बताया। सिंह ने यह भी कहा था कि एक प्रतिनिधिमंडल केंद्र के प्रतिनिधियों से मिलने और उन्हें मौजूदा स्थिति से अवगत कराने के लिए जल्द दिल्ली रवाना होगा।

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

Jensen Huang दोबारा बनेंगे Nvidia के CEO, विवादों के बीच फिर संभालेंगे कंपनी की कमान, अमेरिकी सरकार ने दी हरी झंडी

UP में आयुष्मान अस्पतालों के ICU का होगा ऑडिट, योगी सरकार ने मरीजों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम

अयोध्या से जनकपुर धाम का सफर अब बेहद आसान, 28 नवंबर से आम यात्रियों के लिए दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस ट्रेन

सरयू-कमला एक्सप्रेस से रोटी-बेटी के रिश्ते को नई ऊर्जा : योगी

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

अगला लेख