manglik dosh calculator
✕

भारतीय नौसेना के चालक दल ने पलाऊ के ध्वज वाले टैंकर में लगी आग पर पाया काबू

Updated: मंगलवार, 1 जुलाई 2025 (17:02 IST)
Palau flagged tanker on fire: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने उत्तरी अरब सागर में पलाऊ के ध्वज वाले एक टैंकर (Palau  flagged tanker) में लगी आग पर काबू पा लिया तथा जहाज में सवार चालक दल के 14 भारतीय सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की। रविवार को जहाज से संकट की सूचना मिलने के बाद नौसेना ने तुरंत कार्रवाई की और अग्निशमन अभियान शुरू किया। संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह से लगभग 80 समुद्री मील पूर्व में जहाज के इंजन कक्ष में भीषण आग लग गई थी।
 
भारतीय नौसेना ने एक बयान में कहा कि भारतीय नौसेना ने 29 जून को उत्तरी अरब सागर में पलाऊ के ध्वज वाले टैंकर एमटी ई चेंग 6 पर उच्च जोखिम वाला अग्निशमन और बचाव अभियान चलाया जिससे स्थिति को सफलतापूर्वक स्थिर किया जा सका और भारतीय चालक दल के 14 सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सकी।
 
नौसेना ने अपने युद्धपोत आईएनएस तबर को भेजा था : नौसेना ने संकटग्रस्त जहाज की मदद के लिए अपने युद्धपोत आईएनएस तबर को भेजा था। नौसेना ने बयान में कहा कि त्वरित कार्रवाई करते हुए आईएनएस तबर सहायता प्रदान करने के लिए अधिकतम गति से आगे बढ़ा। उसने बताया कि चालक दल के 7 सदस्यों को जहाज की नौकाओं का इस्तेमाल करते हुए तुरंत आईएनएस तबर पर लाया गया।
 
इसमें कहा गया है कि किसी को चोटें नहीं आई हैं और तबर के चिकित्सा दल ने चालक दल के सभी सदस्यों की जांच की है। मास्टर समेत चालक दल के बाकी के सदस्य आग बुझाने में मदद करने के लिए जहाज पर ही सवार हैं। आग पर काबू पाने के लिए आईएनएस तबर के 6 सदस्यीय अग्निशमन दल को तैनात किया गया।
 
अग्निशमन प्रयासों से धुआं इंजन कक्ष तक ही सीमित रहा : नौसेना ने कहा कि भारतीय नौसेना कर्मियों और जहाज के चालक दल के शुरुआती अग्निशमन प्रयासों के परिणामस्वरूप आग की तीव्रता में काफी कमी आई और धुआं इंजन कक्ष तक ही सीमित रहा। उसने कहा कि भारतीय नौसेना के अग्निशमन दल और चालक दल के सदस्यों के निरंतर प्रयासों से आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है।
 
नौसेना ने कहा कि आईएनएस तबर निरंतर सहायता के लिए पोत के आसपास तैनात है। उसने कहा कि भारतीय नौसेना कर्मियों के बहादुरीभरे प्रयास ने सभी भारतीय चालक दल के सदस्यों के साथ पोत की सुरक्षा सुनिश्चित की है। यह घटना एक बार फिर भारतीय नौसेना की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता, परिचालन तैयारियों, समुद्री सुरक्षा के लिए मानवीय दृष्टिकोण को उजागर करती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख