1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. fire in Patna mokama passenger train

पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन में आग, चार बोगियां खाक

fire in train
पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन में मंगलवार देर रात अचानक आग लग गई। हादसे में ट्रेन की चार बोगियां जल कर खाक हो गई। बगल में खड़ी फास्ट पैसेंजर मेमू ट्रेन के दो इंजन भी पूरी तरह जल गए। आग पर काबू पा लिया गया है। 
 
सुत्रों के अनुसार ट्रेन पूरी तरह खाली थी। हादसे के समय यह ट्रेन शंटिंग लाइन पर खड़ी थी ताकि बुधवार सुबह पटना के लिए खुल सके। घटना के बाद अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
 
बताया जाता है कि मोकामा-पटना फास्ट पैसेंजर ट्रेन शंटिंग लाइन में खड़ी थी, तब अचानक बीच वाली बोगी में आग लग गई। रेल सूत्रों के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी है।
अगला लेख
खुशखबर, 3 लाख हो सकती है आयकर छूट सीमा