Daily Horoscope
✕

#MeToo आलोक नाथ के खिलाफ FIR दर्ज, पीड़िता ने कहा था मेरे घर में ही मेरा रेप किया गया

Updated: बुधवार, 21 नवंबर 2018 (12:21 IST)
मुंबई। यौन शोषण मामले में घिरे फिल्म अभिनेता आलोक नाथ की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। निर्माता और लेखिका विन्ता नंदा की शिकायत पर पुलिस ने आलोक नाथ के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
 
मुंबई पुलिस के एडिशनल सीपी मनोज शर्मा ने कहा है कि आलोकनाथ पर आईपीसी की धारा 376 के तहत ओशिवारा पुलिस में एफआईआर दर्ज हो गई है। विन्ता ने कुछ दिनों पहले ही #MeToo के साथ आलोकनाथ पर गंभीर आरोप लगाए थे। 
 
विन्ता ने फेसबुक पोस्ट में लिखा था कि इस अभिनेता ने एक बार मुझे अपने घर पार्टी में बुलाया था। हम ग्रुप के साथ पार्टी करते थे, इसलिए ये कुछ अलग नहीं था। पार्टी में मैंने जो पीया, उसमें कुछ मिलाया गया था। रात 2 बजे मुझे अजीब-सा महसूस हुआ और मैं वहां से निकल गई। किसी ने मुझे घर तक छोड़ने की बात नहीं कही। मैं पैदल ही घर के लिए निकल पड़ी। रास्ते में मुझे वो मिला। वो अपनी कार में था और उसने मुझसे कार में बैठने को कहा।
 
विन्ता के अनुसार, आलोक नाथ ने कहा कि वो मुझे घर छोड़ देगा। मैंने उस पर भरोसा किया और कार में बैठ गई। इसके बाद मुझे ठीक से याद नहीं है। मुझे याद है कि उसने मेरे मुंह में जबर्दस्ती शराब डाली और जब मुझे होश आया तो मुझे बहुत दर्द हो रहा था। मेरे ही घर में मेरा रेप किया गया था।
 

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

योगी सरकार की नीतियों से यीडा क्षेत्र में निवेश का नया रिकॉर्ड, लगभग 37 हजार करोड़ की परियोजनाएं तैयार

मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

खतरनाक हुआ चक्रवात 'अकवान', समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

LIVE: कुलगाम में मुठभेड़, लश्कर आतंकी लतीफ भट ढेर

अगला लेख