Hanuman Chalisa
✕

पिछड़ा वर्ग जनगणना की लड़ाई, अब हिन्दुओं पर आई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- तो हिन्दू भी आबादी के अनुपात में अपना हक लेंगे

Updated: मंगलवार, 3 अक्टूबर 2023 (14:44 IST)
backward class vs Hindutva news: बिहार में जातिगत जनगणना का मामला गरमा गया है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी दल इसे अपने लिए बड़ा दांव मान रहे हैं। हालांकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मामले को एक अलग ही मोड़ दे दिया है। यदि वे अपने दांव में सफल होते हैं तो विपक्ष को फायदे के बजाय नुकसान ज्यादा हो सकता है। 
 
दरअसल, प्रधानमंत्री ने इस मामले को 'हिन्दुत्व' से जोड़ दिया है। यदि वे अपने मकसद में सफल रहते हैं तो भाजपा के लिए यह दांव निश्चित ही काफी कारगर हो सकता है। छत्तीसगढ़ की चुनावी रैली में मोदी जातिगत जनगणना के मुद्दे पर विपक्ष को निशाने पर लेते हुए कहा कि ये कहते हैं कि जितनी आबादी, हक भी उतना ही मिलना चाहिए।
 
विपक्ष की इस रणनीति पर मोदी ने हिन्दू कार्ड खेलते हुए कहा कि यदि जितनी आबादी उतना हक की बाद आएगी तो क्या देश के हिन्दू भी आबादी के अनुपात में अपना हक लेंगे? इस तरह तो देश के संसाधनों पर पहला हक देश के हिन्दुओं का है। हालांकि उन्होंने कहा कि देश के संसाधनों पर पहला हक गरीबों का है। देश में सबसे बड़ी आबादी गरीबों की है। उन्होंने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह हिन्दुओं को बांटने का काम कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस को याद दिलाया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा था‍ कि देश के संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है और उसमें भी पहला हक मुसलमानों का। मोदी ने सवाल उठाया कि तो क्या अब कांग्रेस अल्पसंख्यकों के साथ भी धोखा करना चाहती है?
 
मोदी का हिन्दू कार्ड : राजद नेता शिवानंद तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हिन्दू कार्ड खेल रहे हैं। वहीं, कांग्रेस ने मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि पीएम का बयान जातिगत जनगणना के खिलाफ है। वहीं, कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने ट्‍वीट कर कहा- कल (सोमवार को) जब से बिहार के जाति जनगणना के चौंका देने वाले आंकड़े सामने आए हैं, पूरे देश में जाति जनगणना की मांग जोर पकड़ रही है। मोदी साहिब की नींद उड़ी हुई है। 
 
बिहार में पिछड़ी आबादी 63 प्रतिशत : उल्लेखनीय है कि बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने 2024 के संसदीय चुनाव से कुछ महीने पहले सोमवार को अपने बहुप्रतीक्षित जाति सर्वेक्षण के नतीजे घोषित किए जिसमें खुलासा हुआ कि राज्य की कुल आबादी में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) की हिस्सेदारी 63 प्रतिशत है।
 
जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य की कुल आबादी 13.07 करोड़ से कुछ अधिक है, जिनमें सबसे बड़ा सामाजिक वर्ग समूह ईबीसी (36 प्रतिशत) है और इसके बाद ओबीसी 27.13 प्रतिशत है। सर्वेक्षण में यह भी कहा गया है कि ओबीसी वर्ग समूह में यादवों की संख्या आबादी के लिहाज से सबसे अधिक है जो कुल आबादी का 14.27 प्रतिशत है। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, यादव समूह से आते हैं।
 
अनुसूचित जाति यानी दलितों की संख्या राज्य में कुल आबादी का 19.65 प्रतिशत है और करीब 22 लाख (1.68 प्रतिशत) लोग अनुसूचति जनजाति से संबंधित हैं। शीर्ष अदालत ने 6 सितंबर को बिहार में जाति सर्वेक्षण को हरी झंडी देने के पटना उच्च न्यायालय के एक अगस्त के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई तीन अक्टूबर तक टाल दी थी।
 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

इलेक्ट्रिक या पेट्रोल स्कूटर: रोजाना 30 KM चलाने पर किसमें होगी ज्यादा बचत? जानिए 5 साल का पूरा हिसाब

प्रेमानंदजी महाराज को क्यों है जान से खतरा, क्या आश्रम की संपत्ति विवाद का कारण, शिष्य की मौत बनी रहस्य

Nobel Prize 2026 : शैवाल से मिली रोशनी ने बदला दिमाग को समझने का तरीका, 3 वैज्ञानिकों को मेडिसिन का नोबेल

Aadhaar Card वालों के लिए बड़ी खबर, नाम में गलती है तो जान लें नया नियम, अब इन दस्तावेजों के बिना नहीं होगा अपडेट

ChatGPT Login को लेकर क्यों बढ़ी सर्च? लॉगिन नहीं हो रहा तो ये 7 तरीके तुरंत आजमाएं

सभी देखें

37000 से सीधे 9000 फुट पर आया, 7700 इमरजेंसी कोड, 1 घंटे बाद आई परेशानी, Flydubai Flight Incident के बाद British Airways के साथ क्या हुआ

अयोध्या में 33 लाख दीयों से जगमगाएगी रामनगरी, 5 से 7 नवंबर तक होगा भव्य 10वां दीपोत्सव

PMAY-Urban में यूपी का परचम, आवास निर्माण में देश में नंबर-1; मिले दो राष्ट्रीय पुरस्कार

मुंबई में 'रामायण' के सेट पर लगी आग, शूटिंग रोकी गई

PM सूर्य घर योजना में यूपी बना देश का नंबर-1 राज्य, 8.76 लाख से ज्यादा रूफटॉप सोलर प्लांट लगाए

अगला लेख