Daily Horoscope
✕

कई राज्यों में बुखार का प्रकोप, हरियाणा में 8 बच्चों ने तोड़ा दम

Updated: शुक्रवार, 17 सितम्बर 2021 (09:09 IST)
नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। हरियाणा के पलवल पलवल से मिले समाचार के अनुसार जिले के हथीन विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत चिल्ली गांव में रहस्यमयी बुखार का प्रकोप छाया है। इस संदिग्ध बुखार ने पिछले 10 दिनों में 8 बच्चों की जान ले ली है।

ALSO READ: हरियाणा के बाद सिलीगुड़ी में भी रहस्यमय बुखार, 70 बच्चे अस्पताल में भर्ती
 
ग्रामीणों के अनुसार बच्चों को पहले डेंगू बुखार हुआ था जिससे उनकी मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने एक ही गांव में 8 बच्चों की मौत हो जाने के बाद जांच कर असल वजह का पता लगाना शुरू कर दिया है व बीमार लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग बुखार पीड़ितों की कोरोना जांच भी कर रहा है। रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ये भी जांच की जा रही है कि ये लोग कहीं कोरोना की चपेट में तो नही आ रहे है।
 
छत्तीसगढ़ में डेंगू के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 480 से ज्यादा डेंगू के मरीज छत्तीसगढ़ में मिल चुके हैं, जिनमें से अकेले रायपुर में ही 424 डेंगू के मरीज हैं। पिछले 48 घंटों में रायपुर में 20 से ज्यादा डेंगू के नए मरीज मिल चुके हैं, वहीं प्रदेश में अब तक 5 से ज्यादा लोगों की मौत डेंगू से हो चुकी है। पिछले साल की तुलना में इस साल डेंगू का प्रकोप बढ़ गया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से भी राजधानी में लगातार डेंगू के मरीज बढ़े रहे हैं। इन राज्यों के अलावा भी देश के कई राज्यों में बुखार का प्रकोप बढ़ता जा रहा है।

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: दिल्ली पुलिस ने ममता बनर्जी को हिरासत में लिया, केजरीवाल भी डिटेन

अभिजीत दीपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में, कौन संभाल रहा है CJP Protest की कमान?

CJP से निकाले गए Vijeta Dahiya ने Abhijeet Dipke की हिरासत पर उड़ाया मजाक, वीडियो शेयर कर कसा तंज

महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी मुंबई में हिरासत में, क्या है CJP प्रोटेस्ट से कनेक्शन

गुजरात के किसानों को भूपेंद्र पटेल की बड़ी सौगात, 80 हजार हेक्टेयर खरीफ फसल को मिलेगा पानी

अगला लेख