sundarkand

जम्मू कश्मीर के लोगों के दिल की धड़कन है अनुच्छेद 370 : फारूक अब्दुल्ला

Updated: शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024 (23:33 IST)
Farooq Abdullah's statement on Article 370 : नेशनल कॉन्‍फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने शुक्रवार को कहा कि अनुच्छेद 370 जम्मू कश्मीर के लोगों के दिल की धड़कन है तथा उसे बहाल किया जाएगा। अब्दुल्ला ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस दावे के बारे में पूछे गए एक सवाल का जवाब देते हुए यह बात कही कि केंद्र द्वारा पांच अगस्त, 2019 को निरस्त किया गया अनुच्छेद 370 कभी बहाल नहीं होगा।
 
अब्दुल्ला ने शोपियां में कहा, उन्हें अनुच्छेद 370 हटाने में कई साल लग गए। हम भी इसे वापस लाएंगे, क्योंकि अनुच्छेद 370 और 35ए जम्मू-कश्मीर के लोगों के दिल की धड़कन हैं। ईश्वर की इच्छा से यह निश्चित रूप से आएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या इंजीनियर रशीद के आने से नेकां-कांग्रेस गठबंधन पर कोई असर पड़ेगा, अब्दुल्ला ने कहा कि उन्हें किसी से डर नहीं है।
ALSO READ: असम विधानसभा के नमाज के फैसले को लेकर क्या बोले फारूक अब्दुल्ला
उन्होंने कहा, मुझे अपने अल्लाह और लोगों पर भरोसा है। वह (राशिद) एक एजेंट हैं और हर कोई यह जानता है। उन्होंने कहा, उन्हें किसी को भी लाने दें, वे कभी भी नेकां को नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। इंजीनियर रशीद की टिप्पणी के बारे में पूछे जाने अब्दुल्ला ने कहा, ये वही लोग हैं जो कभी जम्मू और कश्मीर में जनमत संग्रह चाहते थे।
ALSO READ: फारूक अब्दुल्ला ने की मोदी की बांटो और राज करो की राजनीति से दूर रहने की अपील
रशीद ने कहा है कि वह ‘इंडिया’ गठबंधन का समर्थन करने के लिए तैयार हो जाएंगे बशर्ते कि वे केंद्र में सत्ता में आने पर केंद्र शासित प्रदेश में अनुच्छेद 370 को बहाल करने का वादा करे। अब्दुल्ला ने कहा, वे आजादी चाहते थे। क्या उन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे नहीं लगाए थे? आज ऐसा कौनसा चमत्कार हुआ है कि वे भारत के प्रिय बन गए हैं? वे जेल से रिहा हो गए हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख