sundarkand

सिंधु बॉर्डर पर किसानों की बैठक शुरू, आज होगा फैसला वार्ता करेंगे या नहीं

Updated: बुधवार, 23 दिसंबर 2020 (16:01 IST)
नई दिल्ली। किसानों के आंदोलन का बुधवार को 28वां दिन है। सारकार को उम्मीद है कि किसानों के साथ कोई सुलह का रास्ता निकलेगा। इसीलिए सरकार ने आज फिर से किसानों को बातचीत का प्रस्ताव भेजा है। सरकार चाहती है कि कोई बीच का रास्ता निकल जाए परंतु किसान तीनों नए कानून वापस लेने की मांग पर डटे हैं। सरकार ने एक बार फिर से बातचीत का प्रस्ताव भेजा है, जिस पर किसान आज विचार कर रहे हैं। सिंघु बॉर्डर पर 40 किसान संगठनों की बैठक शुरू हो गई है। पांच सदस्यीय कमेटी तय करेगी आगे की दिशा और शाम को प्रेस कॉफ्रेंस करके बताएंगे अपना निर्णय।
 
ALSO READ: ‘किसान दिवस’ पर किसानों की लोगों से अपील, एक समय का खाना नहीं खाकर करें आंदोलन का समर्थन
किसान संगठनों की इस बैठक में फैसला लिया जाएगा कि सरकार से बातचीत करनी है या नहीं। अगर करनी है तो सरकार के सामने क्या प्रस्ताव रखा जाएगा और नहीं करनी है तो आगे की रणनीति क्या होगी?
 
इस बैठक से पहले किसान नेता गुरनाम सिंह चढुनी ने कहा कि सरकार अपने रुख पर अड़ी हुई है, हम भी अपनी मांग पर अड़े हैं। हम सुप्रीम कोर्ट द्वारा नियुक्त समिति को भी स्वीकार नहीं करते हैं, अगर वह बनाई जाती है तो। अगर सरकार बात करना चाहती है कि वे कानूनों को निरस्त क्यों नहीं करती है।
 
इससे पहले किसानों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर मनाए जाने वाले 'किसान दिवस' पर उनके प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए लोगों से एक वक्त का भोजन ना करने की अपील की है। कई किसानों ने बुधवार सुबह 'किसान घाट' पहुंच चौधरी चरण सिंह को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। सिंह को उनकी किसान हितैषी नीतियों के लिए पहचाना जाता है।
 
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, 'किसान दिवस पर कई नेता श्रद्धांजलि अर्पित करने किसान घाट आए। वे श्रद्धांजलि अर्पित करके तुरंत ही वहां से जा रहे हैं।' ‘किसान दिवस’ के मौके पर प्रदर्शन कर रहे किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर हवन भी किया। किसान नेता कुलवंत सिंह संधू ने बताया कि पंजाब के 32 किसान यूनियन के नेताओं ने मंगलवार को बैठक की और आगे की रणनीति पर चर्चा की। देशभर के किसान नेता बुधवार को एक बैठक करेंगे, जिसमें सरकार के बातचीत के प्रस्ताव पर फैसला किया जाएगा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख