शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. farewell to brave martyrs of Galvan
Written By
Last Updated : गुरुवार, 18 जून 2020 (22:36 IST)

गलवान के शहीदों को नम आंखों से दी गई विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार (Photos)

गलवान के शहीदों को नम आंखों से दी गई विदाई, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार (Photos) - farewell to brave martyrs of Galvan
लद्दाख सीमा पर चीनी सैनिकों से संघर्ष करते हुए शहीद हुए भारतीय सेना के 20 जवानों को हर कोई सलाम कर रहा है। देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले मां भारती के इन वीर सपूतों को अश्रुपूर्ण विदाई दी गई।

शहीदों के पार्थिव शरीरों को उनके घरों पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ लाया गया। शहीदों के अंतिम सफर पर लोगों का हुजूूम उमड़ पड़ा।
पटना के बिहटा के वीर सपूत सुनील कुमार की अंतिम यात्रा गुरुवार सुबह पैतृक गांव से निकली, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए। पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीदों का अंतिम संस्कार किया गया।  अंतिम यात्रा में शामिल लोग मां भारती के वीर सपूतों के जयकारों के साथ पुष्पवर्षा कर रहे थे।
इन जवानों की शहादत पर हर भारतवासी को गर्व है। अंतिम यात्रा में शामिल हर व्यक्ति की जुबां पर चीन से बदला लेने की बात थी।
झारखंड के जवान गणेश हांसदा का पार्थिव शरीर गुरुवार की शाम विमान से रांची हवाई अड्डे पहुंचा, जहां राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास समेत अन्य कई लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
ये भी पढ़ें
राज्यसभा का रण: डिनर डिप्लोमेसी के सहारे मध्यप्रदेश भाजपा का वोटिंग से पहले शक्ति प्रदर्शन