kalsarpa dosh calculator
✕

Petrol Diesel Prices: कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट, कई शहरों में पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

Updated: शनिवार, 28 जनवरी 2023 (09:13 IST)
नई दिल्‍ली। शनिवार को वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हल्की मंदी देखने को मिल रही है जिसके चलते कच्चा तेल 0.93 फीसदी की गिरावट के साथ 86.66 डॉलर प्रति बैरल पर मिल रहा है, वहीं डब्‍ल्‍यूटीआई 1.64 प्रतिशत गिरकर 79.68 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेंड कर रहा है। तेल कंपनियों ने हर सुबह की तरह आज भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में संशोधन किया है।
 
मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल 10 पैसे सस्ता होकर 109.70 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। यहां डीजल भी 10 पैसे सस्ता हुआ है और 94.89 रुपए प्रति लीटर पर मिल रहा है। पंजाब में भी पेट्रोल की कीमतों में 9 पैसे की गिरावट आई है और 96.87 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है जबकि डीजल 9 पैसे गिरकर 87.22 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। गुजरात में पेट्रोल 0.63 पैसे सस्ता हुआ है और 97.12 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। हालांकि यहां डीजल की कीमतों में 70 पैसे की बढ़ोतरी हुई है और भाव 92.17 रुपए प्रति लीटर है।
 
नोएडा में पेट्रोल 96.65 और डीजल 89.82, गाजियाबाद में 96.58 और डीजल 89.75, लखनऊ में पेट्रोल 96.44 और डीजल 89.64, पटना में पेट्रोल 107.24 और डीजल 94.04 और चंडीगढ़ में पेट्रोल 96.20 और डीजल 84.26 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
 
हर सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए भाव जारी किए जाते हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ता है।
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

मणिपुर में BJP के खिलाफ बड़ी बगावत, 93 नेताओं ने दिया सामूहिक इस्तीफा, चुनाव से पहले क्यों लगा झटका?

परिसीमन बिल पर स्टालिन क्यों नहीं मान रहे कांग्रेस की बात? राहुल और सोनिया ने की मुलाकात, DMK के अलग रुख से बढ़ी चिंता

परिसीमन बिल के खिलाफ उद्धव ठाकरे ने खोला मोर्चा, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप, क्यों अपनाया विरोध का रास्ता?

Delimitation Bill : परिसीमन बिल पर संसद सत्र से पहले PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- राष्ट्रीय हित से बड़ा नहीं होना चाहिए पार्टी हित

दूल्हे ने शादी से ठीक पहले मांगी थार, दुल्हन पक्ष ने थमाई खिलौना गाड़ी और टूट गया रिश्ता

अगला लेख