सम्बंधित जानकारी
- Facebook पर दोस्त बनने से किशोरी ने किया इनकार, युवक ने की चाकू मारकर हत्या, मां हुई घायल
- अप्रैल में Facebook पर नफरती पोस्ट 37.82 प्रतिशत बढ़ीं, Instagram पर 86 प्रतिशत
- फेसबुक की COO शेरिल सैंडबर्ग ने दिया इस्तीफा, कहा- अब जिंदगी के नए अध्याय का वक्त आ गया
- Social Media पर समय बिताते हैं तो इन खास बातों का ध्यान रखें...
- शरद पवार के खिलाफ विवादित पोस्ट को लेकर मराठी अभिनेत्री और फार्मेसी का छात्र गिरफ्तार, क्या बोले NCP प्रमुख
किसान पिता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मां के बेटे को फेसबुक का 1.8 करोड़ का ऑफर, सितंबर में जाएंगे लंदन
इन दिनों फेसबुक, गूगल और एपल जैसी कंपनियों में काम करना युवाओं का सपना होता है। ऐसे में अगर फेसबुक खुद नौकरी का ऑफर दे और वो भी किसान के बेटे को तो आप क्या कहेंगे।
दरअसल, कोलकाता के बीरभूम जिले के रामपुरहाट के एक किसान के बेटे बिसाख मंडल का यह सपना साकार हुआ है। कोलकाता के जादवपुर यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले किसान के बेटे को 1.8 करोड़ रुपए के सालाना पैकेज के साथ फेसबुक ने नौकरी का ऑफर दिया है। उसे लंदन में फेसबुक के साथ नौकरी का यह मौका दिया गया है।
बिसाख मंडल यूनिवर्सिटी के कंप्यूटर साइंस के फोर्थ ईयर के स्टूडेंट हैं और वो सितंबर में लंदन के लिए जाएंगे।
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बिसाख मंडल ने इस ऑफर पर कहा कि मुझे मंगलवार की रात को जॉब का ऑफर मिला था। पिछले दो साल में कोविड महामारी के दौरान, मुझे कई ऑर्गेनाइजेशन में इंटर्नशिप करने और अपने करिकुलम स्टडीज के बाहर नॉलिज इकट्ठा करने का अवसर मिला। इससे मुझे इंटरव्यू में सफलता प्राप्त करने में मदद मिली है।
बता दें कि बिसाख मंडल को Google और Amazon से भी ऑफर मिल चुके हैं, लेकिन उन्होंने नौकरी के लिए फेसबुक को ही प्राथमिकता दी। इसकी वजह यह है कि फेसबुक ने उन्हें ज्यादा पैकेज ऑफर किया गया है।
इंडिया टुडे से बातचीत में बिसाख ने बताया कि वे सितंबर में फेसबुक से जुडेंगे। इस उपलब्धि से उनके माता-पिता बहुत खुश हैं।
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक बीरभूम जिले के रामपुरहाट के रहने वाले बिसाख मंडल मामूली पृष्ठभूमि से आते हैं। उनकी मां शिबानी मंडल एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं और पिता किसान हैं। उच्च माध्यमिक परीक्षा और संयुक्त प्रवेश परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने के बाद, उसे जादवपुर यूनिवर्सिटी में एडमिशन मिला था।