Daily Horoscope
✕

देश के पहले 'विदेश भवन' का मुंबई में उद्घाटन

Updated: सोमवार, 28 अगस्त 2017 (11:05 IST)
मुंबई। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने मुंबई में बांद्रा-कुर्ला परिसर इलाके में स्थित देश के पहले 'विदेश भवन' का रविवार को उद्घाटन किया। अब एक ही छत के नीचे सभी क्षेत्रीय पासपार्ट कार्यालय और उससे संबद्ध विभाग कामकाज करेंगे।
 
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी स्वाति कुलकर्णी ने बताया कि पहले पायलट प्रोजक्ट के रूप में विदेश मंत्रालय के 4 कार्यालय क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (आरपीओ), प्रवासियों संरक्षक (पीओई) कार्यालय, शाखा सचिवालय और आईसीसीआर का क्षेत्रीय कार्यालय इस अत्याधुनिक कार्यालय में कार्य करेंगे।
 
स्वराज ने दीप प्रज्वलित करके 'विदेश भवन' का उद्घाटन किया। इस मौके पर विदेश राज्यमंत्री जनरल (सेवानिवृत्त) वीके सिंह, मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस, केंद्र प्रशासित प्रदेश दमन-द्वीव एंड दादरा एंड नागर हवेली के प्रशासक प्रफुल्ल पटेल और अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
 
इसके पहले 14 अगस्त को आरपीओ के इसके वर्ली परिसर से विदेश भवन में स्थानांतरित किया गया और 21 अगस्त को ठाणे और मुंबई के आरपीओ का विलय किया गया था। एक अधिकारी ने कहा कि विदेश भवन विदेश मंत्रालय का महाराष्ट्र सरकार के साथ प्रभावी प्रबंधन का हिस्सा है। 
 
अधिकारी के अनुसार ठाणे में मौजूदा पासपोर्ट सेवा केंद्र, ठाणे द्वितीय, मलाड़ (मुंबई) और नासिक पासपोर्ट सेवा केंद्र अपने मौजूदा सेवा केंद्र से कार्य जारी रखेंगे, लेकिन क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय मुंबई के प्रशासनिक अधिकार क्षेत्र के तहत कार्य करेंगे। (वार्ता)

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

यूपी में अब न अपराधियों को अभय और न ही देश की सुरक्षा से समझौता : CM योगी

गोमती के तट पर उतरा 'समूचा भारत', आध्यात्मिक गंगा में लगाई डुबकी

अगला लेख