• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Even Modi couldnt predict BJPs massive win in 2014: Rajnath
Written By
Last Updated :मुंबई , शुक्रवार, 9 जून 2017 (08:55 IST)

राजनाथ बोले, मोदी भी नहीं लगा पाए थे इस बात का पूर्वानुमान...

Narendra Modi
मुंबई। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वर्ष 2014 में स्पष्ट बहुमत दिलाने के लिए भाजपा का नेतृत्व करने वाले नरेंद्र मोदी भी प्रचार अभियान के दौरान यह पूर्वानुमान नहीं लगा पाए कि जीत इतनी विशाल होगी।
 
राजग सरकार के तीन साल पूरे होने पर उन्होंने कहा, 'मैं उस समय पार्टी अध्यक्ष था और नरेंद्र मोदी प्रचार अभियान प्रमुख थे। प्रचार के दौरान हम अक्सर लोगों की प्रतिक्रिया पर चर्चा करते थे। यह आम समझ थी कि भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी और हम अन्य दलों की मदद से सत्ता में आएंगे।'
 
सिंह ने कहा, प्रचार के अंतिम चरण के बाद मैंने नरेंद्र भाई से भाजपा की जीत पर उनका अनुमान पूछा। लेकिन उन्होंने कहा कि बताया नहीं जा सकता। यह स्थिति थी। (भाषा)