suvichar

खुशखबरी! EPFO की पेंशन में हो सकता है इजाफा, जानिए कितनी मिल सकती है Pension

Updated: गुरुवार, 29 अगस्त 2024 (10:52 IST)
EPFO pension may increase: सरकारी कर्मचारियों के लिए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) के बाद सरकार निकट भविष्य में EPFO पेंशन पर फैसला ले सकती है। वर्तमान में ईपीएफओ की पेंशन की अधिकतम सीमा 7500 है, जो बढ़कर 10500 रुपए हो सकती है। EPFO से निजी क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों को न्यूनतम पेंशन 1000 रुपए दी जाती है। 
 
ईपीएफ अंशदान के लिए वेतन सीमा बढ़ाने का अप्रैल में भेजा गया था। माना जा रहा है कि वित्त मंत्रालय इस प्रस्ताव पर जल्द ही फैसला ले सकता है। वर्तमान में पीएफ अंशदान काटने के लिए अधिकतम वेतन की सीमा 15 हजार है। यदि व्यक्ति का मूल वेतन इससे अधिक भी होता है तो पेंशन फंड में निर्धारित रकम से ज्यादा नहीं जाती। 
 
यह भी कहा जा रहा कि पीएफ काटने की सीमा अब 15 हजार से बढ़ाकर 21000 रुपए की जा सकती है। यदि ऐसा हुआ तो अधिकतम पेंशन 10 हजार 500 रुपए तक मिल सकती है। हालांकि न्यूनतम पेंशन में बढ़ोतरी की फिलहाल कोई संभावना नहीं है। हालांकि श्रमिक संगठनों द्वारा न्यूनतम पेंशन सीमा बढ़ाए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है।
 
प्रतिनिधिमंडल पीएफ अधिकारियों से मिला : कर्मचारी पेंशन योजना, 1995 से जुड़े कर्मचारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की और न्यूनतम मासिक पेंशन 7500 रुपए की अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग दोहराई। आंदोलन समिति ने एक बयान में कहा कि उसके प्रतिनिधिमंडल ने ईपीएफओ से ईपीएस सदस्यों और उनके जीवनसाथी के लिए पूर्ण चिकित्सा कवरेज दिए जाने की भी मांग रखी।
 
राउत ने कहा कि पेंशनभोगी पिछले 8 वर्षों से न्यूनतम पेंशन में वृद्धि की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया है। ईपीएस-95 एनएसी देश भर में फैले लगभग 78 लाख सेवानिवृत्त पेंशनभोगियों और औद्योगिक क्षेत्रों के 7.5 करोड़ कार्यरत कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करता है।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

कालीघाट मंदिर में BJP CM शुभेंदु अधिकारी ने खाया Fish Bhog

BRICS Summit 2026 : PM मोदी और पुतिन की अहम मुलाकात, डिफेंस और एनर्जी सहयोग पर अहम फैसले

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

अमेरिका में बड़ा चुनावी दांव: ट्रंप का ऐलान- हर वयस्क नागरिक को मिलेंगे 5000 डॉलर

सभी देखें

इस तारीख को आएंगी लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सवा करोड़ बहनों को देंगे तोहफा

मोदी के साथ न सत्ता की वंश परंपरा थी न ही विरासत, संघर्ष से बनाई पहचान : CM योगी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और जिम्मेदारी के 25 वर्षों के प्रति आभार का प्रकटीकरण है सेवा संकल्प अभियान : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सीएम योगी से मिली बलिया की दिव्यांग बेटी रागिनी, इलाज से लेकर पढ़ाई तक हर मदद का मिला भरोसा

BRICS घोषणा पत्र में दिखी 'त्रिशक्ति' की ताकत, PM मोदी बोले- दुनिया को पुराने संस्थानों से नहीं चलाया जा सकता

अगला लेख