sundarkand

छत्तीसगढ़ के सुकमा में सुरक्षाबलों से मुठभेड़, 4 नक्सली ढेर

Updated: मंगलवार, 26 मार्च 2019 (11:01 IST)
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षाबलों के साथ मंगलवार को हुई एक मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। माओवाद प्रभावित इस क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान के लिए सुरक्षाबल लगातार अभियान पर हैं। 
 
राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सुकमा जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत करकनगुड़ा गांव के करीब जंगल में सुबह लगभग छह बजे हुई मुठभेड़ में चार नक्सली मारे गए। 
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में केंद्रीय रिजर्व पुलिसबल के कोबरा बटालियन के दल को गश्त पर भेजा गया था। दल जब करकनगुड़ा गांव के जंगल में था तब नक्सलियों ने हमला कर दिया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। 
 
अधिकारियों ने बताया कि दोनों ओर से कुछ देर तक गोलीबारी होने के बाद नक्सली वहां से भाग गए। बाद में जब घटनास्थल की तलाशी ली गई तब वहां से काली वर्दी में चार नक्सलियों के शव, एक इन्सास रायफल, दो 303 रायफल और अन्य सामान बरामद किया गया। 
 
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों की पहचान नहीं हो पाई है। सुरक्षाबलों की वापसी के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी। क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है। 
 
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए तीन चरणों में 11 अप्रैल, 18 अप्रैल और 23 अप्रैल को मतदान होगा। नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा सीट के लिए पहले चरण में वोट डाले जाएंगे। माओवाद प्रभावित इस क्षेत्र में शांतिपूर्वक मतदान के लिए सुरक्षाबल लगातार अभियान पर हैं।

Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

iPhone 18 Pro और Pro Max की एंट्री सितंबर में! Apple ला सकता है अपना पहला फोल्डेबल iPhone

इमरान खान को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, तुरंत अस्पताल भेजने का आदेश; 16 सितंबर तक रहेंगे भर्ती

सुबह 4 बजे MLA कुलदीप कुमार को घर से ले गई दिल्ली पुलिस? AAP का बड़ा दावा

क्या भारत को घेरने की तैयारी है? पाकिस्तान-तुर्की के ‘मक्का पैक्ट’ से बांग्लादेश का जुड़ना भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?

कीलों वाली लाठी से लेकर FRT तक... जंतर-मंतर प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस के हलफनामे की 5 बड़ी बातें

अगला लेख