Hanuman Chalisa

श्रीनगर में दूसरे दिन भी मुठभेड़ जारी

मंगलवार, 13 फ़रवरी 2018 (09:51 IST)
श्रीनगर। रात भर की शांति के बाद श्रीनगर में करन नगर इलाके की एक इमारत में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच आज सुबह फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई। 
 
सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच फिर से मुठभेड़ शुरू हो गई। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल आतंकवादियों पर अंतिम हमले की तैयारी कर रहे थे जब गोलीबारी फिर से शुरू हुई। आज किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 
 
सोमवार को हु्ई गोलीबारी में सीआरपीएफ का एक जवान शहीद हो गया और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया था। सीआरपीएफ ने दावा किया कि उसने करन नगर इलाके में अर्ध सैनिक बल के शिविर पर आतंकवादी हमले के प्रयास को विफल कर दिया।
 
यह घटना जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) के आतंकवादियों द्वारा जम्मू के सुंजवान इलाके में सेना के शिविर पर किए गए हमले के कुछ दिन के बाद हई है। उस हमले में पांच जवानों सहित छह लोग मारे गए थे। सेना के जवाबी हमले में तीन आतंकवादी भी मारे गए थे। (भाषा) 

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं डॉ. तजीन फातिमा, 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण आदेश के बीच तेज हुई हलचल

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा यूपी : योगी

गुरु पूर्णिमा से पहले यूपी में तैयार होंगे 4 खास वन, किसानों से लेकर मानव-वानर संघर्ष तक का होगा समाधान

TTD : राम मंदिर चढ़ावा विवाद के बीच तिरुपति में दान का नया रिकॉर्ड, 1 दिन में आए 96.98 करोड़ रुपए, आखिर क्यों उमड़े लाखों श्रद्धालु

अगला लेख