1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. encounter in Kashmir, 2 terrorists killed

कश्मीर के कुलगाम में मुठभेड़, 2 आतंकी ढेर

encounter in Kashmir
जम्मू। दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के किमोह वंपोरा इलाके में तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों में गोलीबारी आरंभ हुई जिसके परिणामस्वरूप दो आतंकियों को मार गिराया गया जबकि एक फरार होने में काम रहा।
 
प्राप्त समाचारों के अनुसार, सुरक्षाबलों के घेरे में 2 से 3 आतंकी थे जिनमें से 2 को मार दिया गया। फिलहाल गोलीबारी बंद है। तलाशी अभियान जारी है क्योंकि ऐसी खबर है कि मारे गए आतंकियों का तीसरा साथी भी था।
 
अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को मुठभेड़ स्थल की और भेजा गया था  क्योंकि मुठभेड़ शुरू होते ही पत्थरबाज भी वहां जमा होने शुरू हो गए थे।
 
अधिकारियों ने बताया की आतंकी जिस मकान में छुपे हुए थे वहां कोई नागरिक फंसा हुआ नहीं था। इलाके में मोबाइल और इंटरनेट को बंद कर दिया गया है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें
अगला लेख
पीएम मोदी बोले, राम मंदिर मुद्दे का हल और CAA दूसरे कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियां