शुक्रवार, 26 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. emergency landing
Written By
Last Modified: चेन्नई , मंगलवार, 9 दिसंबर 2014 (15:18 IST)

हैदराबाद जा रहे विमान की आपात लैंडिंग

हैदराबाद जा रहे विमान की आपात लैंडिंग - emergency landing
चेन्नई। विशाखापट्टनम से हैदराबाद जा रहे एक निजी कंपनी के विमान में तकनीकी खराबी आने के बाद उसे मंगलवार सुबह चेन्नई हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में उतारा गया। इसमें 57 यात्री तथा चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। 
 
हवाई अड्डे के सूत्रों ने बताया कि एक निजी कंपनी के विमान ने सुबह छह बजे उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के बाद चालक को विमान में कुछ तकनीकी गड़बड़ी दिखाई दी जिसके बाद उसने विमान को आपात स्थिति में उतारने के लिए ए टी सी से संपर्क किया।
 
लैंडिंग की अनुमति मिलने के बाद सुबह 06.50 बजे विमान हवाई अड्डे पर सुरक्षित तौर पर उतर गया। उन्होंने बताया कि यात्रियों को अन्य विमान से गंतव्य तक पहुंचाने के इंतजाम किए गए हैं। (वार्ता)