sundarkand

4 लोकसभा, 10 विधानसभा सीटों के चुनाव परिणाम

Updated: गुरुवार, 31 मई 2018 (19:24 IST)
लोकसभा की 4 और विधानसभा की 10 सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना गुरुवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। मतगणना से जुड़ी हर जानकारी... 

ALSO READ: कैराना में भाजपा को झटका, रालोद की तबस्सुम हसन आगे

* नगालैंड लोकसभा सीट पर एनडीपीपी के उम्मीदवार तोखेओ ने एनपीए उम्मीदवार अपोक जमीर को पराजित किया। तोखेओ को 548749 वोट प्राप्त हुए, जबकि जमीर को 392827 वोट मिले।
* उत्तरप्रदेश की कैराना लोकसभा सीट पर रालोद की तबस्सुम हसन जीती।
* कैराना लोकसभा सीट पर निर्णायक बढ़त के बाद रालोद के जयंत चौधरी ने कहा कि हम उन सभी दलों का शुक्रिया अदा करना चाहेंगे, जिन्होंने हमारा समर्थन किया। अखिलेश जी, मायावती जी, राहुल जी, सोनिया जी, सीपीएम, आप और अन्य सभी का शुक्रिया। जिन्ना हारा, गन्ना जीता।
* महाराष्ट्र की पालघर लोकसभा सीट से भाजपा के राजेन्द्र गावित जीते। गावित ने भरोसा कायम रखने के लिए जनता को धन्यवाद दिया। 
* कैराना लोकसभा सीट पर तबस्सुम हसन को 16 चक्र की गणना के बाद 57022 की बढ़त।
* कैराना में आरएलडी की तबस्सुम हसन भाजपा उम्मीदवार मृगांका सिंह से 42 हजार से ज्यादा वोटों से बढ़त बनाए हुए हैं।  
* महाराष्‍ट्र की भंडारा-गोंदिया सीट पर एनसीपी के मधुकर कुकड़े ने भाजपा के हेमंत पाटले पर बनाई बढ़त।  
* भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शाह ने चमोली जिले की थराली विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 1,900 वोटों से ज्यादा के अंतर से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के डॉक्टर जीतराम शाह को हराया।
* कांग्रेस के एन मुनिरत्न बेंगलुरु में राजाराजेश्वरी नगर विधानसभा सीट से 25,400 से अधिक मतों के अंतर से जीते।

* पंजाब की शाहकोट विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरदेवसिंह लाडी ने शिरोमणि अकाली दल के नायबसिंह कोहर को 38 हजार 802 वोटों हराया। 
* केरल की सीपीआई (एम) नेतृ्त्व वाले एलडीएफ कैंडडेट साजी चेरियन चेंगान्नूर विधानसभा सीट पर 20 हजार 956 वोटों से विजयी। 
* झारखंड मुक्त मोर्चा की उम्मीदवार सीमा देवी महतो ने सिल्ली विधानसभा सीट 13,500 वोटों से जीत ली है। उन्होंने एजेएसयू अध्यक्ष सुदेश महतो को हराया।
* झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी बबिता महतो झारखंड की गोमिया सीट से 1344 वोटों से विजयी। भाजपा प्रत्याशी माधवलाल सिंह हारे।
* पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार दुलाल दास दक्षिण 24 परगना की महेशताला विधानसभा सीट पर अपने प्रतिद्वंदियों माकपा और भाजपा के उम्मीदवारों से 17वें दौर की मतगणना में 55,581 मतों से आगे चल रहे हैं। 
* नागालैंड में भाजपा समर्थित एनडीपीएफ उम्मीदवार 14 हजार वोटों से आगे। 
* कर्नाटक की आरआरनगर सीट से कांग्रेस उम्मीदवार 41 हजार 162 वोटों से जीता। 
* उत्तर प्रदेश की नूरपुर विधानसभा सीट से सपा उम्मीदवार नईमु्ल हसन 6678 वोटों से जीते। सपा ने भाजपा से  छीनी यह सीट।

* बिहार की जोकीहाट सीट से राजद के शाहनवाज के 41 हजार 224 वोटों से विजयी।
* जोकीहाट सीट पर जीत हासिल करने के बाद राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि यह अवसरवाद पर लालूवाद की जीत है। ये जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि लालू विचार नहीं विज्ञान हैं। नीतीश पर हमला करते हुए तेजस्वी ने कहा कि मुख्‍यमंत्री ने रामनवमी पर तलवारें बंटवाई थीं। 
* केरल की चेंगन्नूर सीट पर सीपीएम उम्मीदवार 20 हजार 956 वोटों से विजयी। 
* मेघालय की अंपाती सीट कांग्रेस की मियानी डी शिरा ने जीतीं।  
* पंजाब की शाहकोट सीट पर कांग्रेस 38 हजार वोटों से विजयी।  
* बंगाल की महेशताला सीट पर तृणमूल कांग्रेस को बढ़त। 
* उत्‍तराखंड की थराली विधानसभा सीट पर भाजपा उम्‍मीदवार आगे। 
* झारखंड के गोमिया विधानसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार माधवलाल सिंह आगे। 
* उत्तर प्रदेश की कैराना सीट पर सबकी नजर।
* कैराना में भाजपा की मृगांका सिंह का मुकाबला रालोद की तबस्सुम हसन से। तबस्सुम को सपा, बसपा और कांग्रेस का समर्थन। 
* महाराष्ट्र में पालघर और भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीटों के उपचुनाव के मतों की गणना भी गुरुवार को होगी।
* इन दोनों लोकसभा सीटों का चुनाव परिणाम सभी चार बड़े राजनीतिक दलों बीजेपी, शिवसेना, कांग्रेस और राकांपा के लिए महत्वपूर्ण।
* 2014 में भाजपा के पास थी इन चार में से तीन सीटें।
* सोमवार को यूपी की कैराना, महाराष्ट्र की पालघर और गोंदिया के साथ नागालैंड में एक लोकसभा सीट के लिए मतदान हुआ था।
* यूपी की नूरपुर विधानसभा सीट के साथ बिहार, झारखंड, केरल, महाराष्ट्र, मेघालय, पंजाब, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल को मिलाकर कुल 10 विधानसभा सीटों पर वोट डाले गए थे। 

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, बीच समुद्र में नाव में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता, 271 लोग थे सवार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

भारत में ड्रग्स सप्लाई आतंकी साजिश का हिस्सा, Gen-Z को PM मोदी ने दिया नशे से दूर रहने का मंत्र

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

अगला लेख