dharma sangrah

बिहार SIR के तहत कितने वोटरों के दस्तावेज मिले, चुनाव आयोग ने दिया यह जवाब

Updated: रविवार, 24 अगस्त 2025 (14:01 IST)
Bihar Special Intensive Revision News : निर्वाचन आयोग (EC) ने रविवार को कहा कि 98.2 प्रतिशत मतदाताओं के दस्तावेज प्राप्त हो चुके हैं और मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के तहत प्रकाशित बिहार की मसौदा मतदाता सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराने के लिए अब 8 दिन बचे हैं। आयोग ने कहा कि दावे और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि में मतदाताओं को न केवल मसौदा सूची में हुईं गलतियों को सुधारने बल्कि अपने आवश्यक दस्तावेज जमा कराने का भी अवसर मिलता है, जो उन्होंने अपने गणना प्रपत्र जमा करते समय उपलब्ध नहीं कराए होंगे।
 
आयोग ने कहा, बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अब तक 98.2 प्रतिशत मतदाताओं के दस्तावेज प्राप्त हो चुके हैं। आयोग ने कहा कि 24 जून से 24 अगस्त तक 60 दिन में 98.2 प्रतिशत लोगों ने अपने दस्तावेज जमा कर दिए हैं।
ALSO READ: SIR को लेकर राहुल ने केंद्र पर साधा निशाना, बोले- गरीबों के वोट नहीं चुराने देंगे...
आयोग ने कहा, इसका मतलब है कि प्रतिदिन औसतन लगभग 1.64 प्रतिशत लोगों ने दस्तावेज जमा कराए। एक सितंबर तक आने में आठ दिन बाकी हैं और 1.8 प्रतिशत मतदाताओं ने दस्तावेज जमा नहीं कराए हैं। उच्चतम न्यायालय ने अब चुनाव अधिकारियों को मतदाता
 
सूची में नाम दर्ज कराने के इच्छुक लोगों से आधार या सूचीबद्ध 11 दस्तावेजों में से कोई भी दस्तावेज स्वीकार करने को कहा है। निर्वाचन आयोग ने उच्चतम न्यायालय से अनुरोध किया है कि वह बिहार में चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के लिए उस पर भरोसा जताए।
ALSO READ: मोदी सरकार के दांव में उलझी कांग्रेस, क्या इन 3 दलों की तरह बनाएगी JPC से दूरी?
दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार पर बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर वोट चुराने की कोशिश करने का आरोप लगाया। गांधी ने 'मतदाता अधिकार यात्रा' के तहत यहां एक रैली को संबोधित करते हुए भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर देश के गरीबों और युवाओं के लिए रोजगार के सभी अवसर बंद करने का भी आरोप लगाया।
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख