Daily Horoscope

देशभर में हर्षोल्लास से मनी ईद, राष्ट्रपति और पीएम ने दी मुबारकबाद

Updated: बुधवार, 5 जून 2019 (18:10 IST)
नई दिल्ली। भाईचारे और खुशियों का त्योहार ईद-उल-फित्र देशभर में बुधवार को परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
 
मुस्लिम धर्मावलंबियों ने सुबह नए कपड़े पहनकर पहले ईदगाह में नमाज अदा की और इसके बाद गले मिलकर एक-दूसरे को ईद की मुबारकबाद दी। घरों में पहुंचने के बाद लोगों का मित्रों और रिश्तेदारों के यहां आने-जाने और खाने-खिलाने का दौर शुरू हुआ। रंग-बिरंगे कपड़ों में सजे-धजे बच्चे पूरे दिन खिलौनों और खाद्य पदार्थों के साथ खेलते-कूदते मस्ती करते दिखे।
 
परम्परा के अनुसार लोगों ने अपने से छोटे लोगों को ईदी दी और गरीबों की मदद स्वरूप कपड़े और अन्य उपहार भेंट किए। दिल्ली की जामा मस्जिद में सुबह शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने ईद की नमाज अदा करवाई। राजधानी में फतेहपुरी मस्जिद, शाही ईदगाह, जामिया मिलिया इस्लामिया, कश्मीरी गेट आदि में ईद की नमाज अदा की गई। 
 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बुधवार को ईद-उल-फित्र के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।
कोविंद ने कहा कि सभी देशवासियों, खास तौर से देश और विदेश के हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को ईद मुबारक। यह शुभ दिन हम सब के परिवारों में खुशियां, शांति और समृद्धि लाए। प्रधानमंत्री ने टि्वटर पर अपना हस्ताक्षर किया हुआ एक शुभकामना पत्र भी पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा कि ईद-उल-फित्र के मुबारक मौके पर सभी को बधाई। कामना है कि आज का विशेष दिन हमारे समाज में सौहार्द, करुणा और शांति की भावना को बढ़ाए। सभी को खुशियां मिलें।
 
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री कमलनाथ ईदगाह पहुंचे और उन्होंने मुस्लिम भाइयों को ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, जनसंपर्क एवं विधि विधायी मंत्री पीसी शर्मा, भोपाल के प्रभारी मंत्री डॉ. गोविंद सिंह और सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रजा मुराद भी मौजूद थे। मुंबई में अन्य स्थानों के अलावा बांद्रा रेलवे स्टेशन पर भी मुस्लिम भाइयों ने ईद की नमाज अदा की। 
 
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुख्य नमाज ऐशबाग स्थित ईदगाह में मौलाना राशिद फरंगी महली ने अदा कराई। इस मौके पर राज्यपाल रामनाईक, उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के अलावा महापौर संयुक्ता भाटिया ने हजारों की तादाद में जमा नमाजियों को ईद की मुबारकबाद दी। इसके अलावा बड़ा इमामबाड़ा और टीले वाली मस्जिद समेत कई अन्य धार्मिक स्थलों पर भी ईद की नमाज अदा की गई। 
 
उत्तरी केरल में मालाबार के विभिन्न हिस्सों में हजारों नमाजियों ने ईदगाह में ईद की नमाज अदा की। ईद के दिन मुस्लिम धर्मावलंबी सुबह ईदगाह में नमाज अदा करते हैं, जिसे विभिन्न महल समितियों द्वारा ईद-उल-फित्र के रूप में आयोजित किया जाता है। इसे मलयालम में ‘चेरिया पेरुनाल’ कहा जाता है। केरल के उत्तरी पूरे जिले में मस्जिदों और खुले स्थानों पर यह नमाज अदा की जाती है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख