dharma sangrah
✕

AAP विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ED का छापा, टीम को घर में घुसने से रोका

Updated: सोमवार, 2 सितम्बर 2024 (08:49 IST)
ED raid on AAP mla amantulla khan : दिल्ली के ओखला से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के घर ED ने छापा मारा है। सोमवार की सुबह ईडी की टीम उनके घर पर रेड मारने के लिए पहुंची है। हालांकि पहले अमानतुल्लाह खान ने ED टीम को घर में घुसने नहीं दिया, क्योंकि ईडी के साथ लोकल पुलिस की टीम नहीं थी। फिर लोकल पुलिस को बुलाया गया। पुलिस की टीम ने आकर अमानतुल्लाह का गेट खुलवाया। जिसके बाद ईडी की टीम घर में दाखिल हुई और जांच शुरू की। बता दें कि ED की टीम वक्फ बोर्ड केस में अमानतुल्लाह खान के घर पहुंची है।
<

अभी सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कटपुतली ED मेरे घर पर पहुँच चुकी है, मुझे और AAP नेताओं को परेशान करने में तानाशाह कोई कसर नहीं छोड़ रहा।

ईमानदारी से अवाम की ख़िदमत करना गुनाह है?

आख़िर ये तानाशाही कब तक?#EDRaid #Okhla pic.twitter.com/iR2YN7Z9NL

— Amanatullah Khan AAP (@KhanAmanatullah) September 2, 2024 >अमानतुल्लाह खान ने क्या कहा : अमानतुल्लाह खान ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया और कहा, 'मेरे घर अभी ED के लोग मुझे गिरफ्तार करने के लिए पहुंचे हैं।' अमानतुल्लाह खान ने कहा कि अभी सुबह-सुबह तानाशाह के इशारे पर उनकी कठपुतली ED मेरे घर पर पहुंच चुकी है। मुझे और AAP नेताओं को परेशान करने में तानाशाह कोई कसर नहीं छोड़ रहा। ईमानदारी से आवाम की खिदमत करना गुनाह है? आख़िर ये तानाशाही कब तक?

संजय सिंह का मोदी सरकार को बताया तानाशाह : आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने एक्स पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है और लिखा है, 'ED की निर्दयता देखिए। अमानतुल्लाह खान पहले ED की जांच में शामिल हुए, उनसे आगे के लिए समय मांगा, उनकी सास को कैंसर है, उनका ऑपरेशन हुआ है, घर में सुबह-सुबह धावा बोलने पहुंच गए। अमानतुल्लाह के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, लेकिन मोदी की तानाशाही और ED की गुंडागर्दी दोनों जारी है।'

आप नेता मनीष सिसोदिया ने भी इस मुद्दे पर बयान दिया है और एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि ED का बस यही काम रह गया है। BJP के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को दबा दो। तोड़ दो। जो टूटे नहीं, दबे नहीं, उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दो।
Edited By: Navin Rangiyal

लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ चुनी गेंदबाजी (Video)

CJP stir : सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, अवैध हिरासत पर रोक और मेट्रो-इंटरनेट सेवाएं बहाल करने के निर्देश, केंद्र सरकार को नोटिस

Weather Alert : अक्टूबर में भी बारिश का कहर, यूपी-बिहार समेत 21 राज्यों में अलर्ट, 75 किमी/घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

CJP नेताओं की गिरफ्तारी और रिहाई पर दिल्ली पुलिस का बयान, किन धाराओं में हुई कार्रवाई? जानिए पूरी बात

नेपाल में बूढ़ी गंडकी नदी में बाढ़ का अलर्ट, गांवों को खाली कराने के निर्देश, कई मकान और पुल बहे

अगला लेख