suvichar
✕

संजय सिंह के घर ED रेड पर सियासी बवाल, भाजपा ने केजरीवाल को बताया शराब घोटाले का सूत्रधार

Updated: बुधवार, 4 अक्टूबर 2023 (14:59 IST)
नई दिल्ली। आप नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी पर सियासी बवाल मच गया। भाजपा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मास्टर माइंड करार दिया तो आप ने कहा कि इस मामले में 1000 से ज्यादा छापे मारे जा चुके हैं। एक भी रुपया बरामद नहीं हुआ है। 

ALSO READ: संजय सिंह को क्यों निशाना बना रही है ED, क्या है इसका अडाणी से कनेक्शन?
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन लंबे समय से जेल में है। दोनों को जमानत तक नहीं मिली है। अरविंद केजरीवाल उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं। केजरीवाल को मास्टर माइंड बताते हुए उन्होंने कहा कि उनसे इस्तीफा मांगा।

भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि केजरीवाल ही शराब घोटाले के सुत्रधार है।

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले एक साल से देख रहे हैं कि तथाकथित शराब घोटाले का शोर किया हुआ है लेकिन इनको एक भी पैसा नहीं मिला। करीब 1,000 से अधिक छापे मारे गए और कहीं से भी कोई रिकवरी नहीं हुई।
 
उन्होंने कहा कि कभी बोलते हैं कि क्लासरूम घोटाला हुआ, बसों की खरीद में घोटाला हुआ इन्होंने हर चीज़ में जांच करा ली। संजय सिंह के यहां भी कुछ नहीं मिलेगा। अगले साल चुनाव आ रहे हैं और भाजपा को लग रहा है कि यह हारने वाले हैं तो यह हारते हुए आदमी की हताश कोशिशें नजर आ रही हैं।
 
 
उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल को झूठ बोलने व तथ्यों को छिपाने की जगह जनता को साफ बताना चाहिए अगर शराब घोटाला नहीं हुआ है तो फिर ED छापे क्यों मार रही है और आपके भ्रष्टाचार के सहयोगी मनीष सिसोदिया को बेल क्यों नहीं मिल रही है?
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

हमारे ब्रेस्ट खींचे गए, कपड़े फाड़ दिए गए, प्रदर्शनकारी लड़कियों ने राहुल गांधी को बताया अपना दर्द

राहुल गांधी के खिलाफ महिला पत्रकार ने दर्ज कराई शिकायत, जानें सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे इस पूरे मामले की असल वजह

CJP नेता अभिजीत दिपके को सशर्त जमानत, बॉन्ड की शर्त के बाद अब आंदोलन का क्या होगा?

ग्रेटर नोएडा में दो सीक्रेट ड्रग लैब्स का भंडाफोड़, बड़ी मात्रा में सिंथेटिक ड्रग्स और केमिकल जब्त

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

MD Weather Today: उत्तर भारत में गर्मी और धूप, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत देशभर का मौसम

अगला लेख