शुक्रवार, 5 जुलाई 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. ED has attached assets worth thousands of crores since 2014
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 14 दिसंबर 2023 (19:51 IST)

ED ने 2014 से अब तक कुर्क की हजारों करोड़ रुपए की संपत्ति

Enforcement Directorate
ED's major action since 2014 till now : सरकार ने गुरुवार को राज्यसभा में बताया कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 2014 से अब तक 1.16 लाख करोड़ रुपए से अधिक की 'अपराध से अर्जित आय' को अनंतिम रूप से कुर्क किया है।
 
केंद्रीय कार्मिक राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्य सुशील कुमार मोदी की ओर से पूछे गए एक प्रश्न के लिखित उत्तर में कहा कि ईडी ने एक जनवरी 2019 से अब तक चार लोगों को भारत प्रत्यर्पित किया है और सक्षम अदालतों ने तीन और लोगों के प्रत्यर्पण का आदेश जारी किया है।
 
मंत्री ने कहा कि एक जनवरी 2014 से 31 अक्टूबर 2023 की अवधि के दौरान ईडी ने धनशोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए), 2002 के तहत 1,16,792 करोड़ रुपए की अपराध से अर्जित राशि अस्थाई रूप से कुर्क की और 16,637.21 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की।
 
उन्होंने कहा, इसके अलावा भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम, 2018 के तहत 16,740.15 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की गई है और इसके तहत 15,038.35 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई है।
 
सिंह ने कहा कि पिछले चार वर्षों (एक अप्रैल, 2019 से 31 मार्च, 2023) के दौरान राजस्व विभाग के तहत ईडी ने पीएमएलए के तहत 69,045.89 करोड़ रुपए की अपराध से अर्जित राशि अनंतिम रूप से कुर्क की है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
ये भी पढ़ें
Karnataka : महिला को निर्वस्त्र घुमाए जाने पर हाईकोर्ट ने जताई नाराजगी, पूछा- क्या हम 17वीं सदी में वापस लौट रहे हैं?