Daily Horoscope
✕

चिदंबरम के बाद अब ED के सामने पेश होंगे राज ठाकरे

Updated: गुरुवार, 22 अगस्त 2019 (09:52 IST)
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) अध्यक्ष राज ठाकरे को प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने कोहिनूर सीटीएनएल में इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (IL&FS) लोन में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले के संबंध में तलब किया है। ईडी ने ठाकरे को नोटिस जारी कर आज पेश होने के आदेश दिए हैं।

खबरों के मुताबिक, ईडी ने कोहिनूर सीटीएनएल में इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (IL&FS) लोन में कथित अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में पेश होने के आदेश दिए हैं। राज ठाकरे को प्रवर्तन निदेशालय का नोटिस दिए जाने के बाद पुलिस और प्रशासन हरकत में है।
ठाकरे गुरुवार को ईडी के सामने पेश होंगे। ऐसे में एमएनएस कार्यकर्ता किसी तरह का हंगामा न करें, इसे लेकर पुलिस चौकन्नी है। यहां तक कि गुरुवार सुबह एमएनएस नेता संदीप देशपांडे को हिरासत में ले लिया गया है। 

क्या है कोहिनूर-सीटीएनएल घोटाला : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आईएलएफएस की ओर से कोहिनूर सीटीएनएल कंपनी को दिए कर्ज और इंवेस्टमेंट की जांच कर रही है। इस निवेश में धांधली की शिकायत के बाद ईडी ने इस मामले में दखल दिया और जांच शुरू की थी। फिलहाल ईडी कई लोगों के बयान दर्ज कर चुकी है और अब शिकंजा कसना शुरू कर दिया है।

एजेंसी आईएलएंडएफएस द्वारा कोहिनूर सीटीएनएल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी में 450 करोड़ रुपए से अधिक के ऋण एवं इक्विटी निवेश से जुड़ी कथित अनियमितताओं की जांच कर रही है। कोहिनूर सीटीएनएल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी मुंबई के दादर इलाके में कोहिनूर स्‍क्‍वॉयर टॉवर का निर्माण कर रही है। उल्‍लेखनीय है कि इसी मामले में शिवसेना नेता मनोहर जोशी के बेटे उन्मेश जोशी को भी 19 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

नक्सलवाद और नशे पर निर्णायक कार्रवाई की तैयारी, PM मोदी ने मंत्रियों-अधिकारियों को दिया नया संदेश

नेहा माली के साथ होगा पूरा न्याय, CM डॉ. मोहन यादव ने की 1 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

मुख्यमंत्री आवास में धूमधाम से मना इगास पर्व, CM धामी ने खेला भैलो; लोकगीतों पर झूमे लोग

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

अगला लेख