सम्बंधित जानकारी
- West Bengal : शिक्षक भर्ती घोटाले में ED ने अभिषेक बनर्जी से की 9 घंटे पूछताछ
- जेट एयरवेज के संस्थापक नरेश गोयल को ED ने किया गिरफ्तार
- झारखंड सीएम हेमंत सोरेन को ईडी का समन, पूछताछ के लिए बुलाया
- 5 दिन हिरासत में रहेंगे सेंथिल बालाजी, अदालत ने ईडी को दी अनुमति
- ED की छापेमारी को लेकर स्टालिन ने जांच एजेंसी पर साधा निशाना
संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल हुआ खत्म, राहुल नवीन होंगे ईडी के कार्यवाहक निदेशक
ED Director : भारतीय राजस्व सेवा (IAS) अधिकारी राहुल नवीन को शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय का प्रभारी निदेशक नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति निवर्तमान निदेशक संजय कुमार मिश्रा का कार्यकाल पूरा होने के बाद की गई है।
एक सरकारी आदेश के अनुसार 1993 बैच के आईआरएस अधिकारी नियमित निदेशक की नियुक्ति या अगला आदेश जारी होने तक इस जिम्मेदारी को संभालेंगे। नवीन अभी ईडी के विशेष निदेशक हैं।
उच्चतम न्यायालय ने जुलाई में मिश्रा के कार्यकाल को 15 सितंबर तक बढ़ाने के साथ ही यह भी कहा था कि अब उनका कार्यकाल और नहीं बढ़ाया जाएगा।
शीर्ष न्यायालय ने केंद्र सरकार द्वारा मिश्रा के कार्यकाल को एक-एक साल के लिए बढ़ाए जाने की दो अधिसूचनाओं को गैर कानूनी करार दिया था।
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
Edited By : Chetan Gour (भाषा)
