sundarkand

कालेधन को बदलने वाला बड़ा खिलाड़ी पारस लोढ़ा गिरफ्तार

Updated: गुरुवार, 22 दिसंबर 2016 (12:07 IST)
नई दिल्ली। नोटबंदी के बाद धनशोधन कानून के तहत जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने कोलकाता स्थित एक कारोबारी को कथित तौर पर 25 करोड़ रुपए के पुराने नोट को नए नोटों में बदलने से संबद्ध मामले में दिल्ली से गिरफ्तार किया है।
 
अधिकारियों ने कारोबारी की पहचान पारस एम लोढ़ा के तौर पर की है और बताया कि मामले में पूछताछ के बाद बुधवार को उन्हें यहां गिरफ्तार किया गया।
 
उन्होंने बताया कि एक लुकआउट सकुर्लर के आधार पर सबसे पहले कल ईडी के अधिकारियों ने मुंबई में लोढ़ा से पूछताछ की। लोढ़ा विमान के जरिए वहां से फरार होने की कोशिश में थे।
 
उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने उसे शेखर रेड्डी और रोहित टंडन मामलों में 25 करोड़ रुपए से अधिक के पुराने नोटों को नए नोट में बदलने से संबद्ध मामले में गिरफ्तार किया।
 
धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत लोढ़ा की हिरासत हासिल करने के उद्देश्य से ईडी उन्हें यहां की एक अदालत में पेश करेगी।
 
रेड्डी मामला चेन्नई से जुड़ा है जहां आयकर विभाग ने 142 करोड़ रुपए से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का सबसे बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली और आयकर विभाग ने यहां की एक विधि कंपनी से साढ़े 13 करोड़ रुपए जब्त किए थे। रेड्डी को बुधवार को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।
Show comments

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

Air India Flight Turbulence : Phuket-Delhi फ्लाइट में अचानक 300 फुट नीचे गिरा विमान, 14 यात्री और क्रू घायल, फ्लाइट में Seat Belt क्यों जरूरी है?

Tata की इलेक्ट्रिक कारों पर मिल रहा बड़ा डिस्काउंट, Curvv EV पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा

PoK का सच दिखाया तो भड़का पाकिस्तान! 'अल जजीरा' पर कसा शिकंजा, जानिए क्या है PoK की हकीकत

iPhone 16 पर बड़ी डील, 67,900 रुपए वाला फोन 40,612 रुपए में खरीदने का मौका, ऐसे मिलेगा डिस्काउंट

सभी देखें

UP Budget 2026-27: योगी सरकार का एक्सप्रेस-वे और निवेश पर बड़ा दांव, गंगा-विंध्य समेत नए ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को मिलेगी रफ्तार

UP News : योगी सरकार का स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 2,023 रुपए करोड़ का प्रावधान, 5 मंडलों में खुलेंगे आयुष मेडिकल कॉलेज

योगी सरकार ने अनुपूरक बजट में राजस्व विभाग के लिए खोला खजाना, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

Dabur के शहद, घी और तेल पर बड़ा एक्शन! FSSAI ने ‘100%’ दावे वाले कई प्रोडक्ट्स की बिक्री रोकी

देवभूमि में कांवड़ियों का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा और चरण प्रक्षालन से किया अभिनंदन, CM धामी ने परोसा भोजन

अगला लेख