kalsarpa dosh calculator
✕

मौसम अपडेट : नहीं मिली बारिश से राहत, अब तक 776 लोगों ने गंवाई जान

Updated: मंगलवार, 14 अगस्त 2018 (10:48 IST)
लगातार बारिश से देश के कई राज्य इन दिनों बाढ़ और भूस्खलन की चपेट में हैं और अगले दो दिनों तक राहत मिलने की भी कोई उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। देशभर के सात राज्यों में अब तक बारिश और बाढ़ ने 776 लोगों की जानें ले ली है।


केरल के अलावा पहाड़ी राज्यों- हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में पश्चिम हिमालयी क्षेत्र और पूर्वी भारत के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में भी मूसलाधार बारिश की संभावना जताई गई है। 7 राज्यों में बड़े पैमाने पर मकानों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। उत्तराखंड में कई जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। मंगलवार के बाद बारिश की तीव्रता में कमी आने की संभावना है।

बारिश की वजह से अब तक केरल में सबसे ज्यादा 187 लोगों की मौत हुई है, वहीं राज्य में 22 लोग लापता हैं। केरल के कालीकट ज़िले में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। वहां कई घर ढह गए हैं और सड़कों को भी भारी नुकसान हुई है। बड़ी संख्या में लोगों को रिलीफ कैंप में रहना पड़ रहा है।

केरल, कर्नाटक और तमिलनाडु के घाट क्षेत्रों में बारिश बढ़ सकती है। 3-15 अगस्त के लिए देश के तटीय इलाकों के लिए टाइड अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच केरल, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से विनाशकारी बाढ़ की कई तस्वीरें सामने आई हैं। लोगों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।

भारी बारिश की वजह से अमित शाह ने 16 अगस्त को अपना शिमला दौरा रद्द कर दिया है। हिमाचल प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में पिछले एक दिन के दौरान बारिश और बाढ़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई। भारी बारिश की वजह से शिमला में दो लोगों की मौत हो गई और पहाड़ धंसने से 30 से ज्यादा गाड़ियां दब गईं। हिमाचल की इस राजधानी में 117 साल बाद ऐसी बारिश हुई है।

राज्य के सोलन जिले में सबसे ज्यादा आठ लोग मारे गए हैं। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लिया है। आज भी सभी स्कूल बंद रहेंगे। बिलासपुर जिले के जगतखाना में मकान के धंसने से भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय नेता की मौत हो गई। सोलन जिले के चाकला गांव में रात को सो रहे परिवार पर मलबा गिरने से चार लोगों की मौत हो गई।

कुल्लू में भी भारी बारिश का कहर जारी है जिसकी वजह से भुंतर बाजार में पानी भर गया है। कुल्लू में राज्य के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया। हमीरपुर में भारी बारिश से ब्यास नदी उफान पर है।

भारी बारिश की वजह से मंडी में पार्वती नदी में बाढ़ जैसे हालात बन गए। देहरादून में लगातार बारिश हो रही है। यहां सरकारी और निजी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई। देहरादून-मसूरी मार्ग बंद कर दिया गया है। राज्य के चंपावत, उद्मसिंह नगर, ऋषिकेश, रुद्रप्रयाग में हालात खराब हैं।

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बारिश के कारण हाईअलर्ट है। लगातार बारिश के कारण अब तक केदारनाथ हाईवे नहीं खोला जा सका है। उत्तराखंड में भारत-नेपाल सीमा को अलग करने वाली शारदा नदी में पानी खतरे के निशान के करीब है। नैनीताल चंपावत हाइवे पर पहाड़ से मलबा गिरा और कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क टूट गया।


जम्मू में भारी बारिश के कारण अचानक बाढ़ आ गई। जानीपुर इलाके में फ्लैश फ्लड से सड़कों, गाड़ियों और मकानों को भारी नुकसान हुआ। पुराने जम्मू के जानीपुर इलाके में करीब डेढ़ किलोमीटर तक सड़क का नामोनिशान नहीं बचा है और सड़क के दोनों तरफ गाड़ियां खिलौनों की तरह बहती नजर आईं।

बारिश और बाढ़ से अब तक यूपी में 171, पश्चिम बंगाल में 170 और महाराष्ट्र में 139 लोगों की मौत हुई है। यूपी के गोंडा में करीब 10000 की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। किसानों की हजारों एकड़ फसलें बर्बाद हो गईं और बाढ़ पीड़ित राहत सामग्री नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

'भारत चाहे तो पल भर में कर सकता है सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान भी नहीं बचा पाएगा'... बांग्लादेश के रिटायर्ड मेजर ने खोली अपने ही देश की सैन्य पोल!

परिसीमन-महिला आरक्षण से बदलेगी मध्यप्रदेश की सियासत, इंदौर-भोपाल सहित महानगरों का होगा सियासी दबदबा?

जिस भारतीय AI kid की पुतिन ने की तारीफ वो 5 लाख लोगों को सिखा चुका है AI, रूस भी हुआ भारतीय दिमाग का कायल

लोकतंत्र बचाओ,अराजकता हटाओ पदयात्रा: विपक्ष पर जमकर बरसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, कहा- कांग्रेस से जनतंत्र को खतरा

गुजरात की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित: राज्य में कुल 4.48 करोड़ से अधिक मतदाता, 26 दिसंबर तक नाम जोड़ने और सुधार का मौका

अगला लेख