शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Earthquake tremors in Delhi NCR, Punjab, Haryana
Written By वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Last Updated : शुक्रवार, 20 दिसंबर 2019 (18:20 IST)

दिल्ली NCR, पंजाब, हरियाणा में भूकंप के झटके

Earthquake । दिल्ली NCR, पंजाब, हरियाणा में भूकंप के झटके - Earthquake tremors in Delhi NCR, Punjab, Haryana
नई दिल्ली। दिल्ली एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केन्द्र अफगानिस्तान में बताया जा रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार भूकंप का केन्द्र अफगानिस्तान के हिन्दूकुश इलाके में है। भूकंप की तीव्रता 6.3 बताई जा रही है। दिल्ली एनसीआर के अलावा पंजाब, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में शाम 5 बजकर 13 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। 
 
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार 6.3 की तीव्रता के भूकंप का केंद्र जमीन से 190 किलोमीटर नीचे आया, जिसका सबसे ज्यादा असर अफगानिस्तान और पाकिस्तान में हुआ होगा। अभी तक जानकारी नहीं मिली है कि इन दोनों देशों में कितना नुकसान हुआ है।
 
दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोग अपने-अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल आए। यहां पर अभी भी दहशत का माहौल है।
 
दिल्ली के लोगों ने बताया कि जब वे अपने घरों में थे, तब कंपन महसूस हुआ। पंखे हिलने लगे और टेबल पर रखा ग्लास भी हिलने डुलने लगा। पता चला है कि पूरे उत्तर भारत के अलावा बिहार में भी इसका असर देखा गया। गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) से भी खबरें आ रही हैं कि वहां भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।
 
भूकंप के झटकों से कश्मीर भी अछूता नहीं रहा। यहां बर्फबारी हो रही है और शाम 5.13 पर भूकंप के झटके महसूस हुए। यहां पर लोग काफी डरे हुए हैं और अपने घरों में नहीं लौट रहे।