1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. earthquake in telangana mulugu

तेज झटकों से थर्राया तेलंगाना का मुलुगु, हैदराबाद तक दिखा बंद का असर

earthquake in telangana
earthquake news in hindi : तेलंगाना के मुलुगु में बुधवार सुबह भूंकप के तेज झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.3 मापी गई। हैदराबाद में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि दहशत के मारे लोग घरों से बाहर निकल आए। 
 
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने ट्वीट कर कहा कि भूकंप के झटके सुबह सात बजकर 27 मिनट पर महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.3 मापी गई। इसका केंद्र जमीन से 40 किलोमीटर गहराई में था।
 
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप से जानमाल के नुकसान की फिलहाल कोई खबर नहीं है। अधिक जानकारी की प्रतिक्षा है। 
भूकंप आए तो तुरंत करें ये काम : भूकंप के आने पर जैसे ही हलका सा कंपन महसूस करें घर, दफ्तर या बंद बिल्डिंग से बाहर रोड पर या खुले क्षेत्र में खड़े हो जाएं। लिफ्ट का प्रयोग बिल्कुल न करें। घर मे गैस सिलेंडर और बिजली का मेन स्विच निकाल दें। ना तो वाहन चलाएं, न ही वाहनों मे यात्रा करें। कहीं भी सुरक्षित और ढंके हुए स्थान पर खड़े हो जाएं। किसी भी गहराई वाले स्थान, कुएं, तालाब, नदी, समुद्र, और कमजोर व पुराने घर के पास खड़े न हों।
edited by : nrapendra gupta 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
LIVE: स्वर्ण मंदिर के बाहर सुखबीर बादल पर हमला, बाल बाल बचे