Hanuman Chalisa
✕

असम में फिर भूकंप से दहशत, पूर्वोत्तर भारत में 24 घंटे में 5 बार झटके

Updated: शनिवार, 19 जून 2021 (10:36 IST)
गुवाहाटी। असम में शुक्रवार देर रात 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और वे अपने घरों से बाहर निकल आए। पूर्वोत्तर क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में यह 5वां भूकंप है। भूकंप से जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने एक रिपोर्ट में कहा कि भूकंप देर रात एक बजकर सात मिनट पर आया और उसका केंद्र सोनितपुर के जिला मुख्यालय तेजपुर के समीप 30 किलोमीटर की गहरायी में स्थित था।
 
राज्य में शुक्रवार को दो और बार भूकंप आया था जिसमें से एक 4.1 तीव्रता का भूकंप था और इनके केंद्र भी सोनितपुर जिले में थे।
 
असम के अलावा शुक्रवार को मणिपुर के चंदेल जिले में भी तीन तीव्रता का भूकंप आया और 2.6 तीव्रता का एक अन्य भूकंप भी आया जिसका केंद्र मेघालय के पश्चिम खासी हिल्स जिले में था। किसी भी भूकंप में जान या माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
 
पूर्वोत्तर क्षेत्र भूकंप के लिहाज से संवेदनशील है। असम में 28 अप्रैल को 6.4 तीव्रता के भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए थे। (भाषा)

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख