ramcharitmanas
✕

भारत के कई राज्यों में भूकंप के झटके, लोगों में दहशत

Updated: बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (11:22 IST)
नई दिल्ली। असम, बिहार, सिक्किम, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बुधवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। लोगों में भूकंप से दहशत फैल गई और वह घबराकर घरों से बाहर निकल गए।
 
मौसम विभाग के अनुसार, भूकंप का अभिकेंद्र असम का कोकराझार है और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई है।
 
बिहार की राजधानी पटना के साथ ही किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, भागलपुर, मुंगेर, बांका, सहरसा समेत कई जिलों में आज सुबह 10 बजकर 22 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि भूकंप से अभी तक राज्य के किसी भी इलाके से क्षति की कोई सूचना नहीं है।

कोलकाता समेत दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूच विहार, उत्तरी एवं दक्षिणी दिनाजपुर, मालदा जिलों तथा आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोगों में अफरातफरी मच गए और घरों से बाहर निकल आए।
 
इससे पहले आज सुबह 5.15 बजे जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र लद्दाख क्षेत्र में कारगिल के उत्तर में 199 किलोमीटर की दूरी पर रहा।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख