sundarkand

उधमपुर में वैष्‍णो देवी मार्ग पर आतंकी हमला, आतंकियों ने पुलिस दल पर चलाई गोलियां

Updated: बुधवार, 12 सितम्बर 2018 (10:39 IST)
श्रीनगर। उधमपुर जिले में बुधवार को जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर जहां से एक रास्‍ता वैष्‍णो देवी के तीर्थस्थान की ओर जाता है वहां आतंकी हमला हुआ है। पुलिस के अनुसार, आतंकियों के एक दल ने वाहनों की चेकिंग कर रहे एक पुलिस दल पर फायरिंग की है।
 
बताया जा रहा है कि पुलिस टीम पर इस हमले के बाद आतंकी मौके से फरार हुए हैं, जिसके बाद सेना की टीम ने जम्मू-श्रीनगर हाइवे के आसपास के इलाकों में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। हमलावर आतंकियों के दल में दो से तीन लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है, वहीं इस वारदात में अब तक किसी के भी हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है। 
 
स्थानीय सू्त्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टीम ने बुधवार को उधमपुर के झज्जर कोटली के पास नाकेबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की थी। इसी दौरान वाहनों की कतार में शामिल एक ट्रक में सवार आतंकियों ने पुलिस की टीम पर फायरिंग की और फिर मौके से फरार हो गए।
 
घटना के तुरंत बाद नाके पर मौजूद जवानों ने इलाके के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत सेना और सीआरपीएफ के ऑफिसर्स को मामले से अवगत कराया। इसके बाद ऊधमपुर स्थित सेना की उत्तरी कमान से एक विशेष टीम को मौके पर भेजकर गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। 
 
अधिकारियों के मुताबिक आतंकियों के इस दल में दो से तीन सदस्यों के शामिल होने की संभावना जताई गई है, जिसे देखते हुए हाइवे के आसपास के इलाकों को अलर्ट कर दिया गया है। जिस स्थान पर यह हमला हुआ है, वहां से 40 किमी के परिक्षेत्र में ही सेना की उत्तरी कमान का मुख्यालय और नगरोटा का सैन्य कैंप स्थित है।
 
नगरोटा के सैन्य कैंप पर साल 2016 में एक आतंकी हमला भी हो चुका है, ऐसे में सुरक्षा एजेंसियां इस हमले के बाद किसी भी प्रकार का रिस्क लेने के मूड में नहीं दिख रही हैं। गौरतलब है कि इससे पहले कई बार आतंकी जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर सुरक्षाबलों पर हमला कर चुके हैं। 
लेखक के बारे में
सुरेश डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

केरल में ओणम पर शराब बिक्री ने बनाया रिकॉर्ड, 8 दिनों में 771 करोड़ रुपए की बिक्री

Raksha Bandhan 2026 : बहनों के लिए फ्री बस सेवा, 1,200 रुपए तक प्रोत्साहन पाएंगे चालक-परिचालक

CM योगी का सख्त निर्देश- विकास परियोजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं, एक्सप्रेसवे से डिजिटल लाइब्रेरी तक काम समय पर पूरा करें

कक्षा 9 से 12 के छात्रों के लिए बड़ा बदलाव! योगी सरकार का APAAR ID पर फोकस, डिजिटल रिकॉर्ड से छात्रवृत्ति तक होंगे आसान

इंसानियत शर्मसार! नेपाल बाढ़ त्रासदी में दिखी हैवानियत, लाशों से गहने नोच रहे हैं नराधम

अगला लेख