Daily Horoscope
✕

आतंकियों के मददगार DSP देविंदर सिंह को सिख पंथ से बहिष्कृत करने की अकाल तख्त से मांग

Updated: गुरुवार, 16 जनवरी 2020 (09:46 IST)
कश्मीर घाटी में आतंकियों के मददगार डीएसपी देविंदर सिंह पर अब चारों तरफ से शिकंजा कसता जा रहा है। एक ओर जहां डीएसपी को राज्य पुलिस से बर्खास्त करने की तैयारी कर ली गई है, वहीं दूसरी ओर अब देश से गद्दारी करने वाले डीएसपी देविंदर सिंह को सिख पंथ से बाहर करने की मांग उठने लगी है। मध्यप्रदेश के होशंगाबाद के इटारसी के रहने वाले जसपाल सिंह भाटिया ने आतंकियों के मददगार डीएसपी देविंदर सिंह को सिख पंथ से बहिष्कृत करने की मांग सिखों की सर्वोच्च संस्था श्री अकाल तख्त के सत्कार योग जत्थेदार साहिब से की है।
 
'वेबदुनिया' से बातचीत में जसपाल सिंह भाटिया कहते हैं कि सिख कौम अपनी राष्ट्रभक्ति के लिए जानी जाती है और यह कौम कुर्बानी देने वाली है। लेकिन देविंदर सिंह ने आतंकियों की मदद कर पूरी सिख कौम का सिर शर्म से झुका दिया है। इसलिए उन्होंने अकाल तख्त को पत्र लिखकर देविंदर सिंह को सिख कौम से बहिष्कृत करने की मांग की है।
 
'वेबदुनिया' से बातचीत में जसपाल सिंह भाटिया पूरे मुद्दों के राजनीति से जोड़ने के सवाल पर कहते हैं कि वे खुद एक राजनीतिक पार्टी के ताल्लुक रखते हैं लेकिन देश की सुरक्षा के नाम पर किसी भी प्रकार की राजनीति करना गलत है। वे कहते हैं कि सिखों की कौम देश पर मर मिटने वाली कौम है और आज हमारी कौम का एक आदमी पैसे लेकर आतंकियों की मदद कर रहा है, तो यह हमारे लिए शर्मिंदगी की बात है।
 
बातचीत में जसपास सिंह भाटिया कहते हैं कि उन्होंने अकाल तख्त को एक आम सिख की भावना से अवगत कराते हुए पत्र लिखा है और उन्हें उम्मीद है कि वे इस पर विचार करेंगे। वे कहते हैं कि गुरु गोविंद सिंह के समय से राष्ट्र से गद्दारी करने वालों को 'तनखैया' घोषित करने की जो परंपरा चली आ रही है, उसी के तहत अब देविंदर सिंह को भी 'तनखैया' घोषित किया जाए।

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

काशी में देव दीपावली, 2100 ड्रोन में दि‍खी शिव लीला, 11 लाख दीयों से जगमगाया नजारा, 40 देशों के लोग बने गवाह

Bisleri के पानी को लेकर कंपनी ने दूर किया कन्फ्यूजन, बताया कि‍तने प्लांट में हो रहा उत्पादन

शेख हसीना बांग्लादेश वापस लौटीं तो ग‍िरफ्तार होगीं, वतन वापसी को रोकने के लि‍ए बहुत बड़ा प्‍लान तैयार

ईरानी सिंगर परस्तू अहमदी को मारे गए 74 कोड़े, बिना हिजाब लाइव परफॉर्मेंस के लिए सजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया मां नर्मदा सेवा परिक्रमा का शुभारंभ, बताया जन्म-मरण का रहस्य

अगला लेख