Daily Horoscope
✕

ड्रैगन के मंदिरों के बारे में कभी सुना है !

Updated: गुरुवार, 4 जनवरी 2018 (12:17 IST)
नई दिल्ली। क्या आपने कभी सुना है कि भारत जैसे देश में ड्रैगन के भी मंदिर हो सकते हैं। खासतौर पर तब जबकि इन्हें काल्पनिक जीव माना जाता है। आपको यह जानकार आश्चर्य हो सकता है कि भारत जैसे देश में ही ड्रैगन के कम से कम दो मंदिर हैं। इतना ही नहीं, इन मंदिरों में लोग पूजा, प्रार्थना करने जाते हैं।
 
ड्रैगन को एक काल्पनिक जीव कहा जाता है और कुछ लोग इसको अझदहा या अजदहा नाम से भी जानते हैं। इसके बारे में कई कहानियां भी प्रचलित हैं जैसेकि ड्रैगन अपने मुंह से आग उगलता है या वह डायनासोर की तरह विशालकाय होता है। चीन और थाइलैंड आदि देशों में तो इसका जिक्र सांस्कृतिक मिथकों में भी मिलता है। 
 
पर आपको आश्चर्य होगा कि दुनिया में ड्रैगन के मंदिर भी मौजूद हैं और संभव है कि तब आप मानेंगे कि ये पूरी तरह कोई कल्पना नहीं है। कहीं न कहीं थोड़ी बहुत वास्तविकता भी रही होगी। भारत के कुछ भागों में अझदहा से सम्बन्धित हिन्दू व बौद्ध धार्मिक आस्थाएं प्रचलन में हैं। उदाहरण के लिए मणिपुर राज्य में पाखंगबा या एक प्रकार के दिव्य-प्राणी का मंदिर है जिसे लोग देवता मानते हैं। 
 
इस मंदिर में स्थापित इस देवता का स्वरूप बिलकुल ड्रैगन जैसा है। 
 
बैंकॉक की राजधानी थाईलैंड में भी ऐसा ही एक आश्चर्यजनक मंदिर है। इस मंदिर की बाहरी आकृति हूबहू ड्रैगन की तरह है। यह मंदिर बैंकॉक से महज 40 किमी दूर है। मंदिर में भगवान बुद्ध की भी मूर्तियां मौजूद हैं। स्थानीय लोग इस स्थान को पवित्र मानते हैं और त्योहारों पर विशेष पूजा-अर्चना करते हैं।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

नोएडा में बनेगा IIT कानपुर का डीप टेक यू-हब, 281 करोड़ रुपए से बदलेगी यूपी के स्टार्टअप्स की तस्वीर

दिल्ली की जगह पहली बार लखनऊ में होगा कौशल दीक्षा समारोह, 21 नवंबर को PM मोदी करेंगे ITI टॉपर्स का सम्मान

लखनऊ के ऐशबाग में भीषण अग्निकांड, आग ने कई झुग्गियों को निगला, 4 KM दूर तक दिखा धुएं का गुबार

Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

अगला लेख