Daily Horoscope
✕

फ्लाइट में पायलट ने किया एयर होस्टेस को प्रपोज

Updated: गुरुवार, 4 जनवरी 2018 (12:01 IST)
न्यू यॉर्क। फ्लाइट में यात्रा करना किसी के लिए बोरिंग हो सकती है। लेकिन डेट्रॉइट से ओक्लाहोमा शहर के लिए जाने के लिए बैठे यात्रियों के लिए यात्रा का एक दृश्य काफी खास बन गया। फिर हुआ कुछ ऐसा जिसे देख पेसेंजर्स हैरान हुए बिना नहीं रह सके। फ्लाइट में पायलट ने एयर होस्टेस को प्रपोज कर दिया चूंकि यह सब यात्रियों के सामने हो रहा था इसलिए इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया।
 
फ्लाइट अटेंडेंट लॉरेन गिब्स ने अपने फेसबुक प्रोफाइल में 24 दिसंबर को इस वीडियो को पोस्ट किया था। पायलट का प्रपोज करता ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे देखकर हर किसी के चेहरे पर हंसी आ रही है। लॉरेन गिब्स ने अपने फेसबुक प्रोफाइल में 24 दिसंबर को पोस्ट किया था जहां उन्होंने वीडियो और खूबसूरत रिंग के साथ लिखा था- 'पिछली रात प्लेन में सभी पेसेंजर्स के सामने मैंने अपने दोस्त को हां बोला।'
 
वीडियो की शुरुआत होती है पायलट जॉन इमरसन से जहां वे यात्रियों को उड़ान के बारे में जानकारी दे रहे हैं। फिर उन्होंने पेसेंजर्स से कहा- 'आज मेरे और लॉरेन के लिए स्पेशन दिन है। आज हमारी एनिवर्सिरी है और वह हमारी सबसे खास फ्लाइट अटैंडेंट है। मैं चाहता हूं कि लोगों को आज का दिन हमेशा याद रहे। मैं अपनी लाइफ लॉरेन के साथ बिताना चाहता हूं।' 
 
इतना कहकर जॉन ने जेब से कुछ निकाला और घुटनों पर बैठकर लॉरेन को प्रपोज कर दिया जिसे देख लॉरेन हैरान रह गईं और 'हां' कहते ही जॉन को किस कर दिया। जिसके बाद जॉन ने लोगों को पूछा- 'इन्होंने हां बोला! क्या आप सुन सकते हैं।' जिसके बाद केबिन में सभी तालियां बजाने लगे। इस वीडियो को अब तक करीब 2 लाख व्यूज मिल चुके हैं। करीब चार हजार लोग लाइक कर चुके हैं और इस पोस्ट को 250 लोग शेयर कर चुके हैं। 

Show comments

2026 फिजिक्स नोबेल फ्रांसिस हाल्जेन को, अंतरिक्ष के रहस्यमयी न्यूट्रिनो पकड़ने की तकनीक ने खोले ब्रह्मांड के राज

कोई नहीं बचेगा, सब पर कार्रवाई होगी...राहुल गांधी का अब तक का सबसे बड़ा हमला

Vivo V80 हुआ लॉन्च, 7200mAh बैटरी और 50MP ZEISS कैमरा, कीमत सुनकर कहेंगे- इतना सस्ता?

Honda XR300 Rally : सस्ती होंडा बाइक मचाइएगी धमाल, 13 लीटर टैंक और ट्रैक्शन कंट्रोल समेत मिलेंगे ये फीचर्स

नागिन से खिलवाड़ पड़ा भारी! डसने से दिव्यांग की मौत, वीडियो बनाने के चक्कर में गई जान

सभी देखें

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

विकसित भारत संकल्प सभा में शामिल हुए सीएम डॉ. मोहन, मशाल लेकर कहा- गौरव के साथ आगे बढ़ रहा मध्यप्रदेश

तेलंगाना के मुशीराबाद में मुस्लिम मतदाताओं के नाम हटाने की साजिश! BJP नेता पर FIR दर्ज

प्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर सीएम धामी ने दी बधाई

अगला लेख