sundarkand
✕

अंग्रेजी की पाठ्यपुस्तकों में कलाम के संस्मरण...

Updated: रविवार, 14 जनवरी 2018 (11:34 IST)
नई दिल्ली। अंग्रेजी भाषा की पाठ्यपुस्तकों में दिवंगत राष्ट्रपति ए पी जे अब्दुल कलाम की आत्मकथा से गद्यांशों को शीध्र शामिल किया जा सकता है।
 
केंद्र एवं राज्य सरकारों को शिक्षा के क्षेत्र में परामर्श देने वाली शीर्ष संस्था केंद्रीय शिक्षा सलाहकार बोर्ड (सीएबीई) सोमवार को इस संबंध में बैठक करने वाली है।
 
एजेंडा विषयवस्तु के अनुसार, 'पिछले साल 19 अगस्त को हुई बैठक में दिए गए सुझावों के अनुसार एसएससी एवं एचएससी बोर्ड द्वारा निर्धारित अंग्रेजी भाषा की पाठ्यपुस्तकों में भारतरत्न डॉ. ए पी जे अब्दुल कलाम की आत्मकथा से गद्यांश शामिल किए जाएंगे।'
 
एजेंडा विषयवस्तु का प्रस्ताव सीएबीई सदस्य लतीफ मग्दुम ने दिया है। उन्होंने प्राथमिक चिकित्सा, अस्पताल प्रबंधल, वार्ड प्रबंधन एवं ऐसे अन्य क्षेत्रों में अल्पकालिक सर्टिफिकेट कोर्स चलाने के लिये एक चिकित्सा विज्ञान संस्थान की स्थापना का भी सुझाव दिया है।
 
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अंतर्गत संस्था भारतीय समाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएसएसआर) के अध्यक्ष बी बी कुमार ने शिक्षा के क्षेत्र में नियमित नीति सुधार, मानवशक्ति योजना एवं शैक्षणिक योजना को जोड़ने की सिफारिश की है। (भाषा)

Show comments

दृश्यम द कन्क्लूजन रिव्यू: अजय देवगन की खामोशी के सामने पुलिस और कानून का चक्रव्यूह

Jantar Mantar Protest : जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच इंटरनेट सेवा बंद, 1.5 किमी दायरे में इंटरनेट पर रोक; AAP नेताओं समेत कई हिरासत में

Smit Machchhar : मैं हनुमान चालीसा पढ़ रहा था, PM मोदी से बोले कैप्टन स्मित मच्छार, बताया कैसे बचाई सैकड़ों लोगों की जान

Flydubai विमान हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का खुलासा, ईरान को क्यों दी चेतावनी

गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, AC बस और ट्रेलर की टक्कर में 4 की मौत, 4 गंभीर घायल

सभी देखें

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

एशियन गेम्स के 85 में से 29 पदकों में रिलायंस फाउंडेशन का योगदान, नीता अंबानी ने दी बधाई

CM धामी ने किया 'उत्तराखंड आदि रंगोत्सव' का शुभारंभ', खटीमा में हुआ रोड शो, निकली भव्य शोभायात्रा

'खाकी से ही खुद को असुरक्षित महसूस कर रही महिलाएं': जंतर-मंतर विवाद पर प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

अगला लेख