Daily Horoscope

दुनिया का सबसे अमीर मंदिर ट्रस्ट तिरुमाला तिरूपति देवस्थानम‎, इस साल 1,161 करोड़ की एफडी

Updated: सोमवार, 22 अप्रैल 2024 (16:09 IST)
भगवान वेंकटेश्वर स्वामी के मंदिर का प्रबंधन करने वाले न्यास तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम ने इस साल एक बार फिर से बैंक में हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की एफडी कराई है। दुनिया एफडी के बाद तिरुमाला तिरूपति मंदिर दुनिया का सबसे अमीर मंदिर माना जा रहा है।

इतना ही नहीं रिपोर्ट में सामने आया है कि सिफ ब्‍याज से ही मंदिर को हजारों करोड़ में कमाई होती है। दुनिया में इस मंदिर को सबसे ज्‍यादा कमाई करने वाला बताया जा रहा है। बता दें कि तिरुपति मंदिर में रोजाना लाखों भक्‍त न सिर्फ भारत से बल्‍कि दुनियाभर से दर्शन के लिए पहुंचते हैं। जानते हैं कितनी है इस मंदिर की कमाई।  

इतने धन की कराई एफडी : टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार मंदिर ट्रस्ट ने इस साल 1,161 करोड़ रुपए की एफडी कराई है। यह किसी भी एक साल में दुनिया के किसी मंदिर के द्वारा कराई गई सबसे बड़ी एफडी है। रिपोर्ट बताती है कि पिछले 12 सालों से यह टेंपल ट्रस्ट हर साल कम से कम 500 करोड़ की एफडी करा रहा है।

टूटा साल 2016 का रिकॉर्ड : इससे पहले 2023 में तिरुपति मंदिर के ट्रस्ट ने 757 करोड़ रुपए की एफडी कराई थी। पिछले 12 सालों में यह दूसरा ऐसा मौका है, जब किसी एक साल में तिरुपति मंदिर के ट्रस्ट ने 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की एफडी कराई हो। इससे पहले सबसे बड़ी रकम की एफडी का रिकॉर्ड 2016 में बना था, जब देवस्थानम ने बैंकों में एफडी के रूप में 1,153 करोड़ रुपए जमा किया था।

कुल इतना कैश : साल 2012 तक तिरुपति देवस्थानम की कुल एफडी की रकम 4,820 करोड़ रुपए थी। 2013 से 2024 तक 12 सालों में 8,467 करोड़ की एफडी कराई गई। मंदिर से जुड़े अन्य ट्रस्टों जैसे श्री वेंकटेश्वर नित्य अन्नप्रसादम ट्रस्ट, श्री वेंकटेश्वर प्राणदानम ट्रस्ट आदि के पास 5,529 करोड़ के फंड जमा हैं। इस तरह देखें तो तिरुपति मंदिर के पास कैश रिजर्व अभी 18,817 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर है।
Edited by: Navin Rangiyal
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख