Hanuman Chalisa
✕

Doctor Rape-Murder Case : बंगाल में चिकित्सकों की हड़ताल 13वें दिन भी जारी, स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित

Updated: बुधवार, 21 अगस्त 2024 (12:08 IST)
Doctors strike continues in West Bengal : पश्चिम बंगाल में कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में एक प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में जूनियर चिकित्सकों का प्रदर्शन बुधवार को 13वें दिन भी जारी रहा, जिससे सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य देखभाल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित रहीं।
 
न्याय मिलने तक जारी रहेगा आंदोलन : अधिकारियों ने बताया कि कई अस्पतालों में जूनियर चिकित्सकों के स्थान पर वरिष्ठ चिकित्सकों को ड्यूटी पर आने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही राज्य सरकार ने प्रदर्शनकारियों से फिर से काम शुरू करने का अनुरोध किया है। एक जूनियर चिकित्सक ने कहा, हमारी बहन को न्याय मिलने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। हम समझते हैं कि मरीजों को समस्या हो रही है, लेकिन हमारी मांगें उचित हैं।
ALSO READ: kolkata doctor case: कलकत्ता हाई कोर्ट ने BJP को दी 5 दिन तक प्रदर्शन की अनुमति
कोलकाता में सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को ड्यूटी के दौरान स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी हत्या कर दी गई। चिकित्सक का शव सेमिनार हॉल में मिला था और उस पर गंभीर चोटों के निशान थे।
 
अस्पताल में उपचार के लिए बड़ी संख्या में आ रहे मरीज : सरकारी अस्पतालों के टिकट काउंटर के बाहर मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं और बाह्यरोगी विभाग (ओपीडी) और गैर-आपातकालीन इकाइयों में सेवाएं प्रभावित रहीं। कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, जब तक यह पुष्टि नहीं हो जाती कि संबंधित चिकित्सक ड्यूटी पर मौजूद हैं, तब तक हम टिकट जारी नहीं कर रहे हैं। अस्पताल में हर सुबह उपचार के लिए बड़ी संख्या में मरीज आ रहे हैं, लेकिन चिकित्सक बहुत कम हैं।
ALSO READ: Kolkata rape case : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, प्राइवेट पार्ट में 14 घाव, हवस की आग के लिए दी खौफनाक मौत
कोलकाता में रैली निकालने का कार्यक्रम : उन्होंने बताया कि कुछ चिकित्सकों ने जूनियर चिकित्सकों की अनुपस्थिति के कारण कई सर्जरी टाल दी हैं। प्रदर्शनकारी चिकित्सकों का मृतका के परिवार को जल्द न्याय दिलाने की मांग को लेकर बुधवार को कोलकाता में एक रैली निकालने का कार्यक्रम है। उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को देशभर में प्रदर्शनरत चिकित्सकों से हड़ताल खत्म करने और काम पर लौटने का अनुरोध किया था। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

कंस वध मेले में धीरेंद्र शास्त्री की झांकी पर विवाद, कृष्ण के हाथों पिटाई का वीडियो वायरल, मचा बवाल

UP Assembly Election 2027 : आजम खान का ओवैसी पर तंज, बोले- उनकी दुआ दुश्मनों के लिए दवा थी; हैदराबादी नहीं मटर बिरयानी है पसंद

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

अगला लेख